लखनऊ

असद और गुलाम का शव लेने नहीं पहुंचा कोई रिश्तेदार, झांसी मेडिकल कॉलेज में है बॉडी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 14, 2023, 08:21 AM IST

बताया जा रहा है कि आज देर शाम तक अतीक के बेटे का शव प्रयागराज पहुंचेगा। प्रयागराज पहुंचते ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Image

असद का कोई रिश्तेदार झांसी नही पहुंचा

Photo : ANI

Asad Ahmed Encounter: पुलिस मुठभेड़ में मारे गए असद अहमद और गुलाम के शव को लेने अभी तक कोई रिश्तेदार नहीं पहुंचा है। पोस्टमार्टम होने के बाद असद और गुलाम का शव अभी झांसी मेडिकल कॉलेज में ही रखी गई है। असद के नाना और मौसा को झांसी आना था, लेकिन अभी असद का कोई रिश्तेदार झांसी नही पहुंचा है। झांसी पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों का इंतजार किया जा रहा है, अगर 9 बजे तक परिवार नहीं आता तो प्रयागराज पुलिस को शव हैंडओवर कर दिया जाएगा।

कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफन होगा असद

वहीं प्रयागराज में धूमनगंज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में माफिया अतीक के बेटा असद को दफन किया जाएगा। अतीक के पिता स्व. हाजी फिरोज के बगल में असद को दफन किया जाएगा। कसारी मसारी कब्रिस्तान में असद के दफन को लेकर तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि आज देर शाम तक अतीक के बेटे का शव प्रयागराज पहुंचेगा। प्रयागराज पहुंचते ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर

बता दें कि 13 अप्रैल को उमेश पाल हत्याकांड में वांछित माफिया से नेता बने अतीक अहमद के बेटे असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इसके अलावा गुलाम भी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में फरार थे और इन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। यूपी एसटीएफ ने कहा कि झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। दोनों के पास अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद हुए हैं।

(Manish Yadav Input)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल