दिल्ली

Delhi BJP Leader: दिल्ली में बीजेपी नेता की हत्या, ऑफिस में घुसकर गोलियों से छलनी कर दिया शरीर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 14, 2023, 10:44 PM IST

Delhi BJP Leader: सुरेंद्र मटियाला दो अन्य लोगों के साथ अपने कार्यालय में बैठे थे। तभी ऑफिस का गेट आधा खुला और वहीं से बदमाशों ने बीजेपी नेता पर गोलियों की बौछार कर दी। करीब पांच से छह गोलियां सुरेंद्र मटियाला को लगी, जिसके बाद बदमाशों को जब लगा कि सुरेंद्र मर गए तो वो वहां से पैदल ही निकल गए।

Image

दिल्ली में भाजपा नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या (फोटो- Facebook)

Delhi BJP Leader: दिल्ली में एक भाजपा नेता की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई है। भाजपा नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या द्वारका इलाके में शुक्रवार को कर दी गई है। उनके ऑफिस में घुसकर बदमाशों ने गोलियों की बौछार कर दी।

कौन थे सुरेंद्र मटियाला

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता की शुक्रवार शाम द्वारका में उनके कार्यालय में अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नजफगढ़ क्षेत्र के भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार उर्फ सुरेंद्र मटियाला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना बिंदापुर थाना क्षेत्र की है।

जांच में जुटी टीम

द्वारका के पुलिस उपायुक्त एम.हर्षवर्धन ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा- ठघटना के समय सुरेंद्र कुमार अपने कार्यालय में बैठे थे। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। इस स्तर पर, मकसद स्पष्ट नहीं है। हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। पुलिस टीमें अपराधियों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही हैं।"

गोलियों से छलनी हुआ शरीर

मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र मटियाला दो अन्य लोगों के साथ अपने कार्यालय में बैठे थे। तभी ऑफिस का गेट आधा खुला और वहीं से बदमाशों ने बीजेपी नेता पर गोलियों की बौछार कर दी। करीब पांच से छह गोलियां सुरेंद्र मटियाला को लगी, जिसके बाद बदमाशों को जब लगा कि सुरेंद्र मर गए तो वो वहां से पैदल ही निकल गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

जब बदमाश वहां से निकल गए तो सुरेंद्र मटियाला के साथ मौजूद लोगों ने उनके परिवार वालों को फोन किया और बीजेपी नेता को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article