क्रिकेट

IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता को दी उसके घर पर मात, हैरी ब्रूक के सिर पर बंधा जीत का सेहरा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 14, 2023, 11:21 PM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स को शुक्रवार को सनराइजर्स के खिलाफ इ़डेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में 23 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स की ये लगातार दूसरी जीत है।

Image

IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता को दी उसके घर पर मात, हैरी ब्रूक के सिर पर बंधा जीत का सेहरा

कोलकाता: आईपीएल 2023 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक के आतिशी शतक की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स को रन के अंतर से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया था। हैरी ब्रूक ने नाबाद 100 और कप्तान एडेन मार्करम ने 50(26) रन की पारी खेली। इसके बाद जीत के लिए 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम नीतीश राणा की 41 गेंद में 75 रन की कप्तानी और रिंकू सिंह की 27 गेंद में 51 पारी की आतिशी पारियों की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना सकी और 23 रन के अंतर से मैच गंवा दिया।

(डेवलपिंग स्टोरी)

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article