LIVE

आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 11 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की हार

आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 11 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की हार
आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 11 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की हार

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज 11 जून 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 11 जून (रविवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: टीम इंडिया को लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 209 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया। भारत को जीत के लिए चौथी पारी में 444 रन की दरकार थी, लेकिन पूरी टीम केवल 234 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों ने इस बड़े मैच में निराश किया। सर्वाधिक 49 रन की पारी विराट कोहली ने बनाए। कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 46 रन की पारी खेली।

JUN 12, 2023 00:02 IST

80 हराओ-भाजपा हटाओ: बीजेपी के खिलाफ अखिलेश ने लॉन्च किया नया नारा

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को सरकार से हटाने का आह्वान करते हुए ‘ 80 हराओ-भाजपा हटाओ’ का नया नारा दिया। अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में 80 हराओ-भाजपा हटाओ नारे के हैशटैग के साथ कहा- "अबकी भाजपा हारेगी बूथ-बूथ, अहंकार उतारेगा यूथ।" पढ़ें पूरी खबर
JUN 11, 2023 23:30 IST

महाराष्ट्र में छिपा था गाजियाबाद धर्मांतरण केस का मास्टरमाइंड

Ghaziabad Conversion Racket: गाजियाबाद धर्मांतरण केस के मास्टरमाइंड को यूपी पुलिस ने महाराष्ट्र से धर दबोचा है। गाजियाबाद ऑनलाइन गेमिंग और धर्म परिवर्तन रैकेट के मुख्य आरोपी शाहनवाज मकसूद खान को मुंब्रा पुलिस ने अलीबाग से गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर
JUN 11, 2023 22:25 IST

नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2023 का खिताब जीतकर रचा इतिहास

Novak Djokovic vs Casper Ruud, French Open 2023: सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने नॉर्वे के कैस्पर रूड को पुरुष सिंगल्स फाइनल मुकाबले में शिकस्त देते हुए फ्रेंच ओपन 2023 का खिताब जीत लिया है। इसी के साथ नोवाक जोकोविच ने अफना 23वां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर लिया है और स्पेन के राफेल नडाल को ग्रैंड स्लैम खिताबों की संख्या को पीछे छोड़ दिया है। गौरतलब है कि इस बार राफेल नडाल चोट की वजह से नहीं खेल रहे थे। पढें पूरी खबर
JUN 11, 2023 21:12 IST

मदरसे बंद होते ही लव जिहाद बंद हो जाएंगे- साध्वी प्राची का दावा

वीएचपी नेता साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) ने अब एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे हंगामा मचना तय माना जा रहा है। साध्वी प्राची ने कहा है कि मदरसे को बंद कर देना चाहिए, वहां लव जिहाद का ज्ञान युवाओं को दिया जा रहा है। मदरसे बंद होते ही लव जिहाद के मामले भी खत्म हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
JUN 11, 2023 20:06 IST

घाटी में आतंक का नया तरीका अपना रहा Pakistan

Pakistan ISI: कश्मीर घाटी में आतंकियों द्वारा संचार के पारंपरिक साधनों के इस्तेमाल में कमी आने के बीच पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और आतंकवादी समूहों के प्रमुखों द्वारा हथियार और संदेश ले जाने के लिए महिलाओं तथा किशोरों को शामिल करने की एक ‘खतरनाक साजिश’ उजागर हुई है। सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। पढें पूरी खबर
JUN 11, 2023 19:09 IST

जापान में भूकंप के तेज झटके

Japan Earthquake: जापान में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का झटका इतना तेज था कि कुछ घरों के टूटने और सड़क पर दरार पड़ने की खबरें हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग जान बचाने के लिए भागते दिख रहे हैं। पढे़ं पूरी खबर
JUN 11, 2023 17:20 IST

ऑस्ट्रेलिया ने जीता वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप

WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया है। भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम केवल 234 रन बनाकर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 209 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया। अब ऑस्ट्रेलिया के पास आईसीसी के सभी खिताब हैं और वह ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। पढें पूरी खबर
JUN 11, 2023 16:14 IST

कौन कहता है अजित पवार खुश नहीं है- सुप्रिया सुले

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने सुप्रिया सुले (Supriya Sule) और प्रफुल्ल पटेल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया। उसके बाद यह कयास लगाया जाने लगा कि पवार के भतीजे और एनसीपी के सीनियर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) नाराज चल रहे हैं, वे बगावत कर सकते है। कुछ राजनीति पंडितों कहना है कि पवार बेटी को पार्टी की कमान देने के चक्कर में भतीजे को दरकिनार कर रहे हैं। एक दिन बाद रविवार को इस सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि कौन कहता है कि अजित पवार खुश नहीं है, किसी ने उनसे पूछा है? ये खबरें गॉशिप हैं। पढ़ें पूरी खबर
JUN 11, 2023 15:32 IST

आज की ताजा खबर, 11 जून, 2023 : 'चौथी पास राजा...इस कहानी का प्रसार करो, कृपा बरसेगी : केजरीवाल

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आज रामलीला मैदान में हुंकार भरी। आप की ओर से यहां आयोजित महारैली में अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला...पढ़ें पूरी खबर
JUN 11, 2023 15:31 IST

आज की ताजा खबर, 11 जून, 2023 : राजेश पायलट की पुण्‍यतिथि पर दौसा पहुंचे सचिन पायलट

राजस्‍थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर सचिन पायलट नेहमला बोला और कहा कि, वो मुझसे बड़ी हैं, लेकिन मैंने कभी अपनी भाषा की मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया। इसके बाद वे बोले कि, मैं तो 365 दिन उनका विरोध करता हूं...पढ़ें पूरी खबर
JUN 11, 2023 14:32 IST

आज की ताजा खबर, 11 जून, 2023 : कर्नाटक में महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू

कर्नाटक में महिलाओं के लिए सिद्धारमैया सरकार की ओर से रविवार को फ्री बस सेवा शुरू की गई। कांग्रेस शासित राज्य में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शक्ति योजना के तहत इस सेवा की शुरुआत की...पढ़ें पूरी खबर
JUN 11, 2023 13:31 IST

आज की ताजा खबर, 11 जून, 2023 : पहली बार कोई PM आया है जो कहता है मैं संविधान को नहीं मानता : अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की महारैली आज दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही है। इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला...पढ़ें पूरी खबर
JUN 11, 2023 13:28 IST

आज की ताजा खबर, 11 जून, 2023 : अडिग संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे राष्ट्र की सेवा करने पर गर्व है : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उन्हें एक ऐसे देश की सेवा करके गर्व महसूस होता है, जो अडिग संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और इस बात पर जोर दिया कि देश की हर छलांग लोगों की ताकत और भावना की प्रमाण है...पढ़ें पूरी खबर
JUN 11, 2023 13:27 IST

आज की ताजा खबर, 11 जून, 2023 : दिल्ली बीजेपी ने लगाए 'ऑपरेशन शीशमहल' के पोस्‍टर

दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ रविवार को आम आदमी पार्टी की महारैली के आयोजन स्थल रामलीला मैदान और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं...पढ़ें पूरी खबर
JUN 11, 2023 13:26 IST

आज की ताजा खबर, 11 जून, 2023 : लालू प्रसाद यादव ने मनाया अपना 76वां जन्‍मदिन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद ने रविवार को पटना में परिवार के साथ केक काटकर अपना 76वां जन्मदिन मनाया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजद सुप्रीमो को जन्मदिन की बधाई दी...पढ़ें पूरी खबर
JUN 11, 2023 12:36 IST

आज की ताजा खबर, 11 जून, 2023 : संजय राउत का अमित शाह पर पलटवार

नांदेड़ में जनसभा के दौरान अमित शाह ने कहा था कि, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को अपना चुनाव चिह्न धनुष-बाण वापस मिल गया है इससे ये भी तय हो गया कि असली शिवसेना कौन है। इस पर संजय राउत ने पलटवार किया है...पढ़ें पूरी खबर
JUN 11, 2023 11:27 IST

आज की ताजा खबर, 11 जून, 2023 : आप की महारैली को सिब्‍बल का समर्थन

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अ‍रविंद केजरीवाल आज 12 साल बाद फिर उसी स्‍थान पर महारैली करेंगे जहां से उन्‍होंने राजनीति में एंट्री ली थी। दरअसल, 12 साल पहले अन्‍ना हजारे के नेतृत्‍व में जनलोकपाल बिल के समर्थन में केजरीवाल ने आंदोलन में हिस्‍सा लिया था...पढ़ें पूरी खबर
JUN 11, 2023 09:57 IST

Odisha Train Accident: 'डिसऑर्डर' के शिकार हो रहे घायल

Odisha Train Accident Survivors: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रिपल ट्रेन एक्सीडेंट के बाद हादसे में बचे कई लोग शारीरिक चोटों से उबर रहे हैं मगर उनमें पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर सामने आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर
JUN 11, 2023 08:54 IST

बिपरजॉय चक्रवात के अगले कुछ घंटों में बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका

Cyclone Biparjoy Update: मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई है वहीं मछुआरों को अगले पांच दिन के दौरान अरब सागर में न जाने की चेतावनी दी गई है, पढ़ें पूरी खबर
JUN 11, 2023 07:52 IST

पंजाब के लुधियाना में ATM कैश कंपनी से 7 करोड़ की सनसनीखेज लूट

Punjab Cash Van Loot: लुधियाना में ATM कैश कंपनी से 7 करोड़ की लूट की सनसनीखेज लूट का मामला सामने आया है, बतात हैं कि बदमाश पैसे से भरी वैन तक को साथ ले गए हैं, इसे पंजाब पुलिस के लिए बड़ा चैलेंज माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर