
आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 10 दिसंबर 2023: विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए CM, अरुण साव और विजय शर्मा होंगे डिप्टी CM
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 10 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें: भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी है। विष्णु देव साय की बतौर मुख्यमंत्री ताजपोशी होगी। हालांकि फिलहाल भाजपा ने इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। विष्णु देव साय पूर्व सीएम रमन सिंह के चहेते हैं। विष्णुदेव जशपुर जिले के कुनकुरी से विधायक हैं। भाजपा ने सूबे की कमान आदिवासी चेहरा के हाथों में सौंपी है। वो बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाने पर मंजूरी दी गई है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को भी बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला हुआ। देशभर की और खास खबरें जाने के लिए नीचे पढ़ें-