देश

अयोध्या में धर्म पथ पर स्थापित किया जा रहा है 'सूर्य स्तंभ', देखें वीडियो

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 10, 2023, 05:56 AM IST

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसी बीच अयोध्या में धर्म पथ पर 'सूर्य स्तंभ' स्थापित किया जा रहा है।

Image

अयोध्या में सूर्य स्तंभ

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसी बीच अयोध्या में धर्म पथ पर 'सूर्य स्तंभ' स्थापित किया जा रहा है। अयोध्या के डीएम नितीश कुमार का कहा कि लता मंगेशकर चौक के पास, धर्म पथ पर आरंभ और समापन बिंदु के बीच नियमित दूरी पर सूर्य स्तंभ स्थापित किया जा रहा है।

राम मंदिर को लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने एक दिन पहले बताया कि प्रभु श्री रामलला का गर्भ गृह स्थान करीब-करीब तैयार है। हाल ही में लाइटिंग-फिटिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिंदुस्तान के सभी राज्य, सभी भाषाएं, देश में पूजा पद्धति की जितनी भी परंपरा है, गुरु परंपरा उन सभी परंपरा के संत महंत प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उधर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने शनिवार को कहा कि भगवान श्री राम अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में अपने जन्मस्थान पर बने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। होसबाले ने कहा कि ‘श्रीराम जन्मभूमि’ के लिए 72 बार संघर्ष हुआ और हर पीढ़ी ने संघर्ष किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि हर भाषा, वर्ग, समुदाय और संप्रदाय के लोगों ने इस संघर्ष में हिस्सा लिया। होसबाले के हवाले से आरएसएस ने एक बयान में कहा कि 14 वर्ष के वनवास के बाद भगवान श्री राम सबसे पहले अपने राजमहल लौटे थे। अब 500 साल के संघर्ष के बाद भगवान राम 22 जनवरी को अपने जन्मस्थान पर बने भव्य मंदिर में लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम मंगलकारी हैं, राम प्रेरणा हैं, राम आस्था हैं राम मंदिर (अयोध्या में) सिर्फ एक और मंदिर या पर्यटन स्थल नहीं है बल्कि यह तीर्थ का स्तंभ है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article