देश

Train Accident: महाराष्ट्र में ट्रेन हादसा, कसारा के पास पटरी से उतरी मालगाड़ी, राहत दल रवाना

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 10, 2023, 09:13 PM IST

Train Accident: ANI के अनुसार मध्य रेलवे सीपीआरओ ने कहा कि महाराष्ट्र के कसारा के पास एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। कल्याण स्टेशन रोड एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) और इगतपुरी स्टेशन रेल एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) को आदेश दिया गया और दुर्घटना स्थल पर ले जाया गया।

Image

महाराष्ट्र में मालगाड़ी पटरी से उतरी

Photo : ANI

Train Accident: महाराष्ट्र में ट्रेन हादसे की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार कसारा के पास एक मालगाड़ी ट्रेन पटरी से उतर गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव दल घटना स्थल की ओर रवाना हो गए हैं। पहले खबर आई थी कि एक पैसेंजर ट्रेन हादसे का शिकार हुई है, हालांकि बाद में रेलवे की ओर साफ किया गया कि हादसे की शिकार हुई ट्रेन एक मालगाड़ी है।

बचाव दल रवाना

ANI के अनुसार मध्य रेलवे सीपीआरओ ने कहा कि महाराष्ट्र के कसारा के पास मालगाड़ी ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। कल्याण स्टेशन रोड एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) और इगतपुरी स्टेशन रेल एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) को आदेश दिया गया और दुर्घटना स्थल पर ले जाया गया।

क्या बोली रेलवे

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार मुंबई के बाहरी इलाके में कसारा और टीजीआर-3 रेलवे स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर रविवार शाम को एक मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने बताया कि डिब्बों के पटरी से उतरने की घटना शाम छह बजकर 31 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया कि इस घटना से कसारा से इगतपुरी खंड पर डाउन लाइन और मिडिल लाइन प्रभावित हुयी है लेकिन उपनगरीय सेवाएं सामान्य हैं। अधिकारियों ने बताया कि इगतपुरी और कसारा खंड के बीच अप लाइन पर रेलगाड़ियों की आवाजाही जारी है। उन्होंने बताया कि राहत ट्रेन को मौके के लिए रवाना किया गया है।

हो चुके हैं कई हादसे

हाल के दिनों में कई ट्रेन हादसे हो चुके हैं। ओडिशा रेल हादसे में सैकड़ों लोग जान गंवा चुके हैं। इसके बाद बिहार के बक्सर में और फिर आंध्र प्रदेश में रेल हादसे हो चुके हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article