देश

India Corona Cases: भारत में Covid-19 के 841 नए मामले, 227 दिनों में सबसे अधिक, महाराष्ट्र में आए 131

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 31, 2023, 10:14 PM IST

India Corona Cases: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 841 नए मामले सामने आए हैं जो पिछले 227 दिनों में सबसे अधिक हैं। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे के आंकडों के अनुसार, 24 घंटे में केरल, कर्नाटक और बिहार में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई।

Image

भारत में कोरोना के नए मामले (प्रतीकात्मक फोटो-Pixabay)

India Corona Cases: भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। साउथ के राज्यों में कोविड के नए सब वैरिएंट JN.1 का कहर देखने को मिल रहा है। भारत में कुल 841 कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं महाराष्ट्र में 131 मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना के मामले

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 841 नए मामले सामने आए हैं जो पिछले 227 दिनों में सबसे अधिक हैं। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे के आंकडों के अनुसार, 24 घंटे में केरल, कर्नाटक और बिहार में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई। वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में कोरोना

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 131 नए मामले सामने आए, जिसके बाद महामारी फैलने के बाद से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 81,72,836 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में 12,405 नमूनों की जांच की गयी जबकि संक्रमण की दर 1.05 बनी हुई है। इस दौरान राज्य में कोविड-19 के कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

जेएन.1 के कुल मामले

शुक्रवार तक, नौ राज्यों से जेएन.1 के 178 मामले सामने आए थे, जिनमें सबसे अधिक संख्या गोवा में 47 और उसके बाद केरल में 41 थी। अन्य राज्य जहां जेएन.1 मामले पाए गए हैं वे हैं - गुजरात में 36, कर्नाटक में 34, महाराष्ट्र में नौ, राजस्थान और तमिलनाडु में चार, तेलंगाना से दो और दिल्ली से एक।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article