देश

'बेंच पर बैठने के चंद सेकंड बाद गिर गई छात्रा...', अहमदाबाद के स्कूल में हार्ट अटैक से मासूम की मौत

Ahmedabad School: गुजरात के अहमदाबाद में तीसरी कक्षा की एक बच्ची खामोश हो गई। वजह हार्ट अटैक। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। स्कूल की प्रिंसिपल शर्मिष्ठा सिन्हा ने कहा कि लड़की के माता-पिता फिलहाल मुंबई में हैं इसलिए उन्हें सूचित कर दिया गया है। भर्ती के समय बच्ची को कोई बीमारी नहीं थी।

Image

8 वर्षीय बच्ची को आया हार्ट अटैक

Ahmedabad School: गुजरात के अहमदाबाद में तीसरी कक्षा की एक बच्ची खामोश हो गई। वजह हार्ट अटैक। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि अपने बैग और टिफिन बॉक्स को लेकर बच्ची कॉरिडोर में मौजूद है और तभी अचानक उसे तकलीफ महसूस हुई और वह कॉरिडोर में मौजूद एक कुर्सी पर बैठ गई।

कुर्सी में बैठने के चंद सेकंड के भीतर 8 वर्षीय छात्रा गिर पड़ी। पास में मौजूद महिला स्टॉफ का जब ध्यान बच्ची की ओर गया तो वह कुर्सी से नीचे गिरी हुई दिखाई दी। ऐसे में महिला स्टॉफ ने तत्काल प्रभाव से बच्ची को उठाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

कहां का है मामला?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 8 वर्षीय छात्रा की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट यानी दिल का दौरा को माना जा रहा है। यह चौंकाने वाली घटना अहमदाबाद के थलतेज इलाके में स्थित ज़ेबर स्कूल फॉर चिल्ड्रन में सामने आई।

जानकारी के अनुसार, तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा को सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उनकी मौत हो गई। छात्रा की पहचान 8 वर्षीय गार्गी रानपारा के तौर पर हुई, जो सुबह करीब साढ़े सात बजे ऑटो-रिक्शा से स्कूल पहुंची थी। स्कूल के कर्मचारियों ने बच्ची को सीपीआर दिया, लेकिन जब वह नहीं उठी तो उसे पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि उसकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई।

स्कूल की प्रिंसिपल शर्मिष्ठा सिन्हा ने कहा कि लड़की के माता-पिता फिलहाल मुंबई में हैं इसलिए उन्हें सूचित कर दिया गया है। भर्ती के समय बच्ची को कोई बीमारी नहीं थी। भर्ती के समय हमने यह पुष्टि करने वाले दस्तावेज लिए थे कि बच्ची को कोई बीमारी नहीं है। स्कूल के अनुसार, सभी छात्रों की मेडिकल हिस्ट्री एकत्रित की जाती है। स्कूल प्रशासन ने पूरी घटना को बेहद दुखद बताया है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें