देश

Gujarat: भावनगर में ड्राइवर के बिना चलती स्कूटी देखकर दंग रह गए लोग, जानें क्या है VIDEO की सच्चाई

Bhavnagar Viral Scooty: गुजरात के भावनगर शहर के पानवाड़ी के पास बिना चालक के सड़क में दौड़ती स्कूटी को देखकर लोग घबरा गए। बिना चालक की स्कूटी का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें पहली नजर में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बिना चालक की स्कूटी सड़क में चल रही है, लेकिन मामला बिल्कुल इससे उलट था।

Image

भावनगर

Photo : Times Now Digital

Bhavnagar Viral Scooty: गुजरात के भावनगर शहर के पानवाड़ी के पास बिना चालक के सड़क में दौड़ती स्कूटी को देखकर लोग घबरा गए। बिना चालक की स्कूटी का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें पहली नजर में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बिना चालक की स्कूटी सड़क में चल रही है, लेकिन असल माजरा क्या है। उससे हम आपको वाकिफ कराएंगे।

क्या है बिना चालक वाली स्कूटी की सच्चाई?

बिना चालक वाली स्कूटी आखिर कैसे सड़कों पर दौड़ सकती है, लेकिन स्कूटी देखकर लोग घबरा गए, जबकि माजरा इससे बिल्कुल उलट है। दो दिन पहले स्कूटी सवार की एक गाड़ी से टक्कर हो गई और चालक घायल अवस्था में गिर पड़ा जिसके बाद स्कूटी बिना चालक के 90 फीट से ज्यादा दूरी तक सड़क में आगे की ओर निकल गई।

स्कूटी को देखकर ऐसा लगा जैसे बिना चालक के ही सड़कों पर स्कूटी दौड़ रही है। हादसे से जुड़ा हुआ सीसीटीवी जैसे ही सामने आया सोशल मीडिया पर वीडियो खूब शेयर किया गया और लोग बिना चालक की स्कूटी देखकर दंग रह गए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें