जानिए पूरा शेड्यूल (AY-ANVT 22426 Train Full Schedule)
ट्रेन नंबर 22426 आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली से सुबह 6.10 पर रवाना होगी और दोपहर में ढाई बजे अयोध्या कैंट पहुंच जाएगी। इतनी दूरी आठ घंटे और 20 मिनट में पूरी कर लेगी। इस दौरान वंदे भारत कानपुर सेंट्रल और लखनऊ में रुकेगी। वहीं, यह ट्रेन उसी दिन वापस दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसका नंबर 22425 होगा। यह ट्रेन अयोध्या कैंट से दोपहर 3.20 पर चलेगी और आनंद विहार टर्मिनल पर देर रात 11.40 पर वापस पहुंच जाएगी। यह दूरी भी ट्रेन आठ घंटे और 20 मिनट में पूरी कर लेगी। वंदे भारत ट्रेन हफ्ते में बुधवार को छोड़कर बाकी के सभी छह दिन चलेगी। ट्रेन की शुरुआत इस रूट पर चार जनवरी, 2024 से रोजाना होगी।पीएम मोदी ने दिखाई अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी
इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को नवनिर्मित अयोध्या धाम स्टेशन से हरी झंडी दिखाई थी। पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ-साथ सात अन्य ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई, जिनमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस; अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस; कोयंबटूर-बैंगलोर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस; मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस; जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस हैं। इसके अलावा दो अमृत भारत ट्रेनें दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस और मालदा टाउन-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) अमृत भारत एक्सप्रेस हैं।
