इंडोनेशिया के बाली में G20 शिखर सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी (Narendra Modi) आज रवाना होंगे। पीएम 14 नवंबर से 16 नवंबर तक इंडोनेशिया (Indonesia) के दौरे पर रहेंगे। तीन दिन के इस दौरे के दौरान पीएम 20 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी इस दौरान स्वास्थ्य, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्रों में अहम वैश्विक चुनौतियों पर भारत के नजरिए को सामने रखेंगे। बाली (Bali) में 15 और 16 नवंबर को होने वाला दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं (Economy) का ये शिखर सम्मेलन (G 20 Summit) इस बार काफी अहम है, क्योंकि इस वार्षिक सम्मेलन के समापन समारोह में इंडोनेशिया जी-20 की अध्यक्षता भारत (India) को सौंपेगा।
देश
G 20 Summit:45 घंटे में 20 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे PM मोदी, दुनिया के 10 दिग्गज नेताओं से करेंगे मुलाकात
- Authored by: किशोर जोशी
- Updated Nov 14, 2022, 06:33 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज रवाना होंगे। इस सम्मेलन में वह स्वास्थ्य, महामारी के बाद अर्थव्यवस्था के उबरने और ऊर्जा एवं खाद्य सुरक्षा के क्षेत्रों में प्रमुख वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए भारत के दृष्टिकोण को सामने रख सकते हैं।
नरेंद्र मोदी जी 20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
KEY HIGHLIGHTS
- आज से तीन दिन के बाली दौरे पर पीएम, G20 सम्मेलन में शामिल होंगे
- 45 घंटे में 20 अलग-अलग कार्यक्रम, दुनिया के 10 बड़े नेताओं के साथ बैठक
- तीन अहम सत्र में होंगे शामिल, इंडोनेशिया भारत को सौंपेगा अध्यक्षता
