देश

IPS Manoj Sharma: 12वीं फेल' के IPS मनोज कुमार शर्मा को मिला प्रमोशन, DIG से अब बनें IG ऑफिसर

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 17, 2024, 05:14 PM IST

IPS Manoj Kumar Sharma Promotion: आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा को महाराष्ट्र पुलिस में उप महानिरीक्षक (DIG) से महानिरीक्षक (IG) पद पर पदोन्नत किया गया है।

Image

IPS मनोज कुमार शर्मा को मिला प्रमोशन

IPS Manoj Kumar Sharma Promotion: महाराष्‍ट्र कैडर के आईपीएस डॉ. मनोज कुमार शर्मा (IPS Manoj Kumar Sharma) की जिंदगी में खुशी आई है बता दें कि 12वीं फेल मूवी के असल जिंदगी के हीरो मनोज कुमार शर्मा ने इंस्‍टाग्राम पर ये खुशखबरी व भारतीय पुलिस सेवा में ASP के रूप में सर्विस शुरू करने की फोटो भी शेयर की है।

महाराष्‍ट्र पुलिस में डीआईजी से आईजी बनाए जाने पर आईपीएस मनोज कुमार शर्मा ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा कि 'ASP से शुरू हुई यात्रा आज के भारत सरकार के ऑर्डर से IG बनने तक जा पहुँची है। इस लंबी यात्रा में साथ देने के लिए मन से सभी का आभार

इस बात की घोषणा कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा 2003, 2004 और 2005 बैच के आईपीएस अधिकारियों के लिए पदोन्नति की मंजूरी के बाद की गई थी। शर्मा, जिनकी प्रेरक जीवन कहानी फिल्म '12वीं फेल' का आधार है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर खबर शेयर की है।

IPS मनोज शर्मा समेत चार अधिकारियों को पदोन्‍नति का तोहफा

गौर हो कि महाराष्‍ट्र कैडर से आईपीएस मनोज कुमार शर्मा समेत चार अधिकारियों को पदोन्‍नति का तोहफा मिला है, फिलहाल मनोज कुमार शर्मा मुम्‍बई एयरपोर्ट पर CISF डीआईजी पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले महाराष्‍ट्र के नांदेड़, गढचिरौली, नागपुर, कोल्‍हापुर, चंद्रपुर, डीसीपी जोन वन मुम्‍बई मे पदस्थ रहे हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!