हेल्थ

World Cancer Day: कितनी होती हैं कैंसर की स्टेज? आसान भाषा में समझें हर स्टेज का मतलब

World Cancer Day 2026: कैंसर की स्टेज यह बताती है कि बीमारी शरीर में कितनी फैल चुकी है। हर स्टेज पर कैंसर का खतरा और इलाज भी अलग होता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कैंसर की सभी स्टेज के बारे में...

Image

कितनी होती हैं कैंसर की स्टेज?

World Cancer Day 2026: कैंसर एक ऐसा शब्द जिसे सुनते ही डर, अनिश्चितता और कई सवाल मन में उमड़ आते हैं। लेकिन सच यह है कि कैंसर का मतलब हमेशा जानलेवा बीमारी नहीं होता। आज के दौर में यदि समय पर पहचान और सही इलाज मिल जाए तो कैंसर को काबू में किया जा सकता है। कैंसर के लिए जागरूकता को बढ़ाने के लिए हर साल World Cancer Day 4 फरवरी के दिन मनाया जाता है। कैंसर को समझने की पहली सीढ़ी उसकी स्टेज है। आज हम आपको बताएंगे कि कैंसर को कितने स्टेज में बांटा गया है। आइए जानते हैं आसान भाषा और विस्तार में...

कैंसर की स्टेज कितनी होती हैं? - How Many Stages of Cancer In Hindi

कैंसर की स्टेज यह बताती है कि बीमारी शरीर में कितनी फैल चुकी है, ट्यूमर का आकार क्या है और क्या वह शरीर के अन्य हिस्सों तक भी पहुंच गया है। आमतौर पर कैंसर को स्टेज 0 से स्टेज 4 में बांटा जाता है। इसका साफ मतलब है कि कैंसर की 5 स्टेज होती हैं।

कैंसर की स्टेज 0 क्या होती है?

कैंसर की इस स्टेज को कार्सिनोमा इन सिटू भी कहा जाता है। इस स्टेज में कैंसर कोशिकाएं सिर्फ एक खास जगह पर मौजूद होती हैं, जहां उन्होंने जन्म लिया है। इलाज के लिए यह स्टेज सबसे अच्छी मानी जाती है और केवल सर्जरी से ही इलाज हो जाता है।

कैंसर की स्टेज 1 क्या होती है?

स्टेज-1 में कैंसर छोटा होता है और अभी आसपास के टिश्यू या लिम्फ नोड्स तक नहीं फैला होता है। इस स्टेज में कैंसर के लक्षण अक्सर हल्के या न के बराबर होते हैं। और सही समय पर पहचान हो जाए तो इलाज और रिकवरी की संभावना बहुत ज्यादा होती है।

कैंसर की स्टेज 2 क्या होती है?

स्टेज 2 में कैंसर का आकार बड़ा हो सकता है और आसपास के कुछ टिश्यू भी प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन यह शरीर में दूर के हिस्सों में नहीं अभी नहीं फैला होता है। स्टेज-2 के इलाज में सर्जरी के साथ कीमोथेरेपी या रेडिएशन की जरूरत पड़ती है। लेकिन इस स्टेज में भी इलाज का असर काफी प्रभावी रहता है।

कैंसर की स्टेज 3 क्या होती है?

कैंसर की स्टेज 3 को लोकली एडवांस्ड कैंसर कहा जाता है। इस स्टेज में कैंसर प्रभावित जगह के आसपास के लिम्फ नोड्स या टिश्यू तक फैल जाता है। इस स्टेज में लक्षण स्पष्ट होने लगते हैं। जिसमें वजन कम होना, लगातार दर्द, थकान शामिल हैं। इसके अलावा स्टेज-3 कैंसर का इलाज भी मुश्किल होता है, लेकिन उम्मीद अब भी जिंदा रहती है।

कैंसर की स्टेज 4 क्या होती है?

कैंसर की स्टेज 4 को मेटास्टेटिक कैंसर कहा जाता है। इस स्टेज में कैंसर शरीर के दूसरे हिस्सों जैसे फेफड़े, लिवर, हड्डियां या दिमाग तक पहुंच जाता है। साफ शब्दों में कहें तो इस स्टेज में कैंसर लगभग पूरे शरीर में फैल चुका होता है। स्टेज-4 में इलाज का उद्देश्य बीमारी को पूरी तरह खत्म करना नहीं होता है। बल्कि जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाना होता है। स्टेज-4 के पीड़ित मरीज भी आधुनिक इलाज से कुछ दिन तक अच्छी जिंदगी जी पाते हैं।

कैंसर से डरने से ज्यादा जरूरी है उसके बारे में जानना। यदि समय पर जांच, लक्षणों को नजरअंदाज न करें, और इलाज ठीक मिल जाए तो कैंसर से सुरक्षा की जा सकती है। याद रखें कि कैंसर की कोई भी स्टेज फैसला नहीं है, बल्कि इलाज की दिशा तय करने का एक तरीका है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article