हेल्थ

हर साल 12 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है World Arthritis Day, क्या है इतिहास, जानें महत्व और 2024 की थाम

World Arthritis Day 2024 Significance History Theme: गठिया के एक बहुत ही दर्दनाक बीमारी है। इसको लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 12 अक्टूबर को विश्व गठिया दिवस मनाया जाता है। इसकी मदद से लोगों को इस बीमारी की रोकथाम और उपचार के विकल्पों को लेकर जागरूक किया जाता है।

Image

World Arthritis Day 2024 Significance History Theme

World Arthritis Day 2024 Significance History Theme: गठिया जोड़ों से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है। इस स्थिति में लोगों को घुटने, उंगलियों व पैरों के जोड़ आदि में गंभीर दर्द होता है। गठिया के दो सबसे आम प्रकार हैं, पहला ऑस्टियोआर्थराइटिस और दूसरा रुमेटॉइड आर्थराइटिस। दोनों ही स्थितियां बहुत दर्दनाक होती हैं। इनमें व्यक्ति के जोड़ों में सूजन और टेंडरनेस हो जाती है। हालांकि, इस बीमारी के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। यह ऑटोइम्यून स्थिति के कारण हो सकते हैं या फिर शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से भी गठिया की समस्या देखने को मिल सकती है। क्योंकि रक्त में हाई यूरिक एसिड होने पर यह जोड़ों में जमा होने लगता है और वहां क्रिस्टल का निर्माण करता है। इससे जोड़ और उनकी नसों में सूजन और जकड़न हो जाती है। इसकी वजह से व्यक्ति का चलने फिरने से लेकर उठना बैठना तक मुश्किल हो जाता है। लोगों को गठिया और मस्कुलोस्केलेटल रोगों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने, इनके प्रभाव समझाने और इनकी रोकथाम के लिए हर साल 12 अक्टूबर को दुनियाभर में विश्व गठिया दिवस (World Arthritis Day) मनाया जाता है।

विश्व गठिया दिवस मनाने का उद्देश्य और महत्व - Purpose And Significance Of World Arthritis Day In Hindi

आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्व गठिया दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों के बीच इनके प्रति जागरूकता बढ़ाना और रोकथाम करना है। साथ ही, उन्हें इसके लिए मौजूद प्रभावी उपचार को लेकर जरूरी जानकारी प्रदान करना है। आपको बता दें कि यह बीमारी दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है। इस बीमारी के लक्षण आमतौर पर सामान्य दर्द के समान लगते हैं, ऐसे में बहुत से लोगों को तब तक इस बीमारी का पता नहीं चल पाता है, जब तक कि स्थिति गंभीर नहीं हो जाती है। ऐसे में लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने में यह दिन बहुत अहम भूमिका निभाता है।

विश्व गठिया दिवस का इतिहास - World Arthritis Day History In Hindi

लोगों के बीच गठिया रोग को लेकर जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम के लिए इस दिन की स्थापना वर्ष 1996 में आर्थराइटिस और रूमेटिज्म इंटरनेशनल द्वारा की गई थी। तब से हर साल यह दिवस मनाया जा रहा है।

विश्व गठिया दिवस 2024 की थीम - World Arthritis Day Theme 2024 In Hindi

गठिया रोग को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिन का विषय हर साल अलग-अलग होता है। इस बार "सूचित विकल्प, बेहतर परिणाम" है। इस साल की थीम गठिया से पीड़ित लोगों की उनकी स्थिति को मैनेज करने और इसकी रोकथाम को बढ़ावा देने पर जोर देती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article