हेल्थ

करवा चौथ व्रत में ये सावधानी रखें ब्लड प्रेशर से पीड़ित महिलाएं, वरना सेहत को होगा भारी नुकसान

karva chauth 2024: करवा चौथ का व्रत करने की तैयारी है और आपको ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, तो आपको अपने व्रत में भी कुछ जरूरी बदलाव करने होंगे। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे आपकी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं क्या हैं वह बदलाव?

Image

karva chauth fast in blood pressure

Photo : iStock

karva chauth 2024: हर साल की तरह इस बार भी देश भर में करवा चौथ का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। 20 अक्टूबर के दिन को इस व्रत के लिए तय किया है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन को ही करवा चौथ के नाम से जाना जाता है। इस व्रत के दौरान विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना के साथ व्रत और पूजन करती हैं। भगवान शंकर, माता पार्वती और भगवान कार्तिकेय के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा करने का विधान इस व्रत में हैं। दिन भर निर्जल उपवास करके और रात में चंद्रमा को देखकर अर्घ अर्पण करने के बाद ही यह व्रत पूर्ण माना जाता है। दिन भर भूखा और प्यासा रहने के साथ करने वाला ये व्रत आपकी सेहत पर भी काफी असर डालता है। इसलिए यदि आप किसी तरह के रोग से पीड़ित हैं, तो आपको अपनी सेहत का काफी ध्यान रखने की जरूरत है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ब्लड प्रेशर से पीड़ित महिलाओं को कैसे करना चाहिए करवा चौथ का व्रत?

हाई ब्लड प्रेशर में कैसे करें करवा चौथ का व्रत?

यदि आप हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, और व्रत करने जा रही है, तो आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। जी हां इस तरह व्रत करने के दौरान यदि संभव हो तो आप दिन में पानी जरूर पिएं। क्योंकि शरीर में पानी की कमी ब्लड प्रेशर को काफी खतरनाक बना देगी। हालांकि आपको इससे 1-2 दिन पहले अपनी डाइट में से नमक और कैफीन जैसी चीजों को बिल्कुल हटा देना चाहिए।

लो ब्लड प्रेशर में कैसे करें करवा चौथ का व्रत?

वहीं यदि आप लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, और व्रत करने का प्लान है। तो आपको सावधान रहना चाहिए। जी हां इस व्रत करने के दौरान यदि संभव हो तो आप दिन में पानी जरूर पीएं। इसके साथ ही आप पानी में थोड़ा सा नमक डालकर ले सकते हैं। क्योंकि शरीर में हुई सोडियम की कमी आपको गंभीर स्थिति में पहुंचा सकती है। इसके अलावा आप व्रत से 1-2 दिन पहले अपनी डाइट के अच्छे से ख्याल रखें। जिसमें आप कैफीन और सोडियम युक्त खाने को बढ़ा दें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article