हेल्थ

जानलेवा हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, इन शुरुआती लक्षणों से करें पहचान तो बच जाएगी जान

Symptoms of Breast Cancer In Hindi: ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में तेजी से पनप रहा एक जानलेवा रोग है। जिससे दुनिया भर की महिलाएं काफी परेशान हैं। हालांकि समय पर इलाज से इसके गंभीर परिणामों को टाला जा सकता है। आइए जानते हैं स्तन कैंसर की पहचान के कुछ सामान्य लक्षण..

Image

early symptoms of breast cancer

Photo : iStock

भारत समेत दुनिया भर में ब्रेस्ट कैंसर के मामले काफी तेजी से देखने को मिल रहे हैं। यह महिलाओं के बीच होने वाला सबसे आम कैंसर है जिससे हर साल हजारों महिलाएं अपनी जान गंवा देती हैं। इस कैंसर की गंभीरता की बात करें तो इसके लक्षण काफी देर से समझ में आते हैं जो इसे गंभीर कैंसर का एक रूप बना देता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो स्तन कैंसर के 60% से ज्यादा मामलों में लक्षणों की पहचान एडवांस लेवल पर जाने में हो पाती है। जो उनकी जान के लिए काफी खतरा बना देता है। हालांकि इस कैंसर को पहले एक उम्र के बाद की बीमारी कहा जाता था लेकिन आज यह युवा महिलाओं को भी देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

स्तन कैंसर के शुरुआती संकेत - Early Symptoms of Breast Cancer

ब्रेस्ट में गांठ होना

ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआत में आपके स्तन या बगल में गांठ या मोटा होना दिखाई दे सकता है। इस तरह के गांठ होने पर महिलाएं बहुत ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं। यदि आपके ब्रेस्ट में या आसपास कोई गांठ है, तो तुरंत बिना देर किए अपने डॉक्टर की सलाह लें। जिससे किसी बड़ी समस्या को आसानी से टाला जा सके।

स्तन की स्किन का सिकुड़ना

ब्रेस्ट के आकार में यदि आपको स्किन का सिकुड़ना दिखाई दे रहा है, तो आपको सावधान होने की जरूरत है। स्तन की त्वचा में आया बदलाव आपके ब्रेस्ट कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

स्तन के आकार में बदलाव

स्तन में कैंसर का शुरुआती संकेत स्तन के आकार में बदलाव भी है। यदि आपके दोनों स्तनों में से किसी एक का साइज कम या ज्यादा होता दिख रहा है, तो यह आपके लिए चिंता का संकेत हो सकता है। इस तरह के किसी भी बदलाव को इग्नोर करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

स्तन से तरल पदार्थ निकलना

ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआत में आपके स्तन से एक चिपचिपा तरल पदार्थ निकलते हुए दिख सकता है। यह ब्रेस्ट कैंसर का एक काफी बड़ा लक्षण हो सकता है। यदि ऐसा दिखता है तो आपको एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी चाहिए।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article