हेल्थ

मानसून में क्यों बढ़ जाते है पानी जनित रोग? जानें इन बीमारियों से बचाव के आसान उपाय

मानसून में संक्रमण बढ़ जाता है और हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। जिससे हमारा शरीर आसानी से रोगों की चपेट में आ जाता है। इस मौसम में खासतौर पर पानी से होने वाले रोगों का खतरा काफी बढ़ जाता है। आज हम आपको इससे बचाव के कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं।

Image

मानसून में क्यों बढ़ जाते हैं पानी जनित रोग (Photo - Canva)

मानसून का सीजन अपने साथ राहत और आफत दोनों लेकर आता है। मानसून अपने साथ ठंडी हवाएं, हरियाली और ठंडक तो लाता है, लेकिन इस खूबसूरत मौसम में बीमारियों का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। खासकर इस मौसम में पानी से होने वाले रोग (Waterborne Diseases) काफी तेजी से फैलते हैं। जिसके पीछे बारिश के दौरान गंदा पानी बहना, सीवर का ओवरफ्लो और पानी का ठहराव जैसे कारण होते हैं। यही कारण है कि मानसून में सबसे ज्यादा पानी जनित बीमारियां हैं। जैसे- टाइफाइड, हैजा, डायरिया और हेपेटाइटिस जैसे खतरे पैदा हो जाते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

मानसून में फैलने वाले रोग

  • डायरिया और हैजा जैसे रोग गंदा पानी पीने से आपको अपना शिकार बना लेते हैं।
  • टाइफाइड का सबसे बड़ा कारण दूषित पानी और खाना होता है।
  • हेपेटाइटिस ए का संक्रमण संक्रमित पानी के द्वारा लीवर में पहुंचता है।
  • जॉन्डिस यानी पीलिया का कारण दूषित पानी का सेवन करना होता है, जिससे लीवर में सूजन आ जाती है।

मानसून के रोगों से बचाव के उपाय

  1. बारिश के मौसम में पानी संक्रमित होता है इसलिए केवल फिल्टर या उबला हुआ पानी ही इस्तेमाल करें।
  2. बाजार में खुले में बना और रखा खाना न खाएं और घर में भी खाना हमेशा ढककर रखें।
  3. खाना बनाते समय अपने हाथ हमेशा धोकर रखें वहीं खाने से पहले भी हाथ अच्छी तरह धोएं।
  4. मानसून के सीजन में स्ट्रीट फूड, कटे फल, और खुली चाट आदि को खाने से बचें।
  5. इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए विटामिन सी युक्त फल (नींबू, आंवला, संतरा) और हरी सब्जियां खाएं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article