Hair fall vitamin Deficiency (बाल झड़ना कैसे रोके): खराब लाइफस्टाइल, लगातार बिगड़ती खानपान की शैली तो प्रदूषण आदि के कारण इन दिनों लगभग हर चार में से दो लोगों को बाल झड़ने की दिक्कत परेशान कर रही है। ऐसे में हेयरफॉल के पीछे का कारण पता करना जरूरी है, और उससे ज्यादा जरूरी है ये समझना की शरीर में इस तरह की चीजें नियमित पोषण न मिलने के कारण हो सकती है। हेयरफॉल की समस्या के पीछे भी किसी खास विटामिन की कमी बड़ा कारण मानी जाती है, जिसकी समय रहते डिफीशिएंसी दूर न करने पर गंजेपन तो बाल सफेद होने की दिक्कत बहुत बढ़ सकती है।

Vitamin d deficiency
बाल क्यों झड़ते हैं, Which Vitamin Deficiency causes Hair fall
बाल झड़ने की समस्या के पीछे विटामिन डी की कमी बड़ा कारण मानी जा सकती है। विटामिन डी शरीर को कैल्शियम और फॉस्फेट बनाने में मदद करता है, जो बालों की मजबूती और ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी होते हैं। ऐसे में अगर आपके शरीर को विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलता है, तो इसका सीधा असर बालों पर पड़ता है और बाल कमजोर हो जाते हैं। न केवल बाल झड़ने बल्कि विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर होती हैं और विटामिन डी डिफिशिएंसी के कारण ही व्यक्ति को डिप्रेशन समेत अन्य मानसिक दिक्कतों का खतरा बढ़ जाता है।

How to cure Vitamin D deficiency
विटामिन डी डिफिशिएंसी कैसे दूर करें, How to increase vitamin D
शरीर में विटामिन डी की कमी दूर करने के लिए सबसे ज्यादा रामबाण होता है, नेचुरल तरीके से धूप सेकना। खासतौर से सर्दियों के मौसम में धूप में कुछ देर वक्त गुजारना आपके पूरे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। इसी के साथ विटामिन डी की कमी दूर करने के लिए दूध पीना, अंडे खाना, साबुत अनाज का सेवन करना या खास तरह की मछली का सेवन करना भी फायदेमंद हो सकता है। अगर आप समय रहते विटामिन डी की कमी को दूर कर लेते हैं, तो आगे चलकर ये बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
