हेल्थ

गर्मियों में कौन सा ड्राई फ्रूट खाना चाहिए, गर्म मौसम में किस मेवे का सेवन करना रहेगा फायदेमंद- एक्सपर्ट से लें पूरी जानकारी

Dry Fruits For Summer Season In Hindi: सर्दियों में ही नहीं, गर्मियों में भी ड्राई फ्रूट्स खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। अगर आप भी गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से कतराते हैं, तो इस लेख में एक्सपर्ट से जानें गर्मी के लिए बेस्ट ड्राई फ्रूट्स और इन्हें खाने का सही तरीका।

Image

Best Dry Fruits For Summer Season

Photo : Shutterstock.com

Dry Fruits For Summer Season In Hindi: सर्दियों के मौसम में तो लोग नट्स और ड्राई फ्रूट्स का खूब सेवन करते हैं, लेकिन जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम नजदीक आता है, लोग इनसे परहेज करना शुरू कर देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि इनकी तासीर गर्म होती है और इन्हें गर्मियों के मौसम में खाने से शरीर में भी गर्मी बढ़ सकती है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें, तो यह सही कि नट्स और ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है, लेकिन अगर आप इनका सही तरीके सेवन करें, तो यह शरीर में गर्मी नहीं बढ़ाते हैं। बल्कि इन्हें खाने से बहुत फायदे मिलते हैं। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि गर्मियों में कौन से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए? इस दौरान किन नट्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन फायदेमंद होता है? डायटीशियन गरिमा के अनुसार, गर्मी हो या सर्दी नट्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन सभी मौसम में करना चाहिए। ज्यादातर ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि ये आपके शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं। बस गर्मी के मौसम में आपको इनका सेवन सही तरीके से करना चाहिए। गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे और आप कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं, इस लेख में एक्सपर्ट से जानें।

गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे- Benefits Of Dry Fruits In Summer In Hindi

डायटीशियन गरिमा के अनुसार, नट्स और ड्राई फ्रूट्स शरीर के लिए जरूरी लगभग सभी जरूरी विटामिन और मिरल्स होते हैं। ये डाइट्री फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, कॉपर और सेलेनियम के साथ-साथ कई जरूरी विटामिन से भी भरपूर होते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से न सिर्फ शरीर की पोषण की जरूरत पूरी होती है, बल्कि ये शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं। यह हड्डियों व मांसपेशियों को भी मजबूत बनाते हैं। ड्राई फ्रूट्स खाने से मानसिक स्वास्थ्य दुरुस्त रहता है और नींद से जुड़ी समस्याएं भी आपको परेशान नहीं करती हैं। इन्हें खाने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

गर्मियों में कौन से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए- Best Dry Fruits For Summer Season In Hindi

1. अंजीर

अंजीर खाने से शरीर मजबूत बनता है। पहलवान और बॉडी बिल्डर अपनी डाइट में इसे शामिल जरूर करते हैं। गर्मियों में 3-4 अंजीर के टुकड़े आप खा सकते हैं।

2. खुबानी

यह ड्राई फ्रूट वजन घटाने वाले लोगों के लिए बेस्ट है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती हैं, साथ ही मीठा भी ज्यादा नहीं होता है। लेकिन इसके 2 टुकड़े से अधिक खाने से बचना चाहिए। इन्हें पानी में भिगोकर या दूध में उबालकर खाया जा सकता है।

3. ड्राई प्रून या आलूबुखारा

शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह ड्राई फ्रूट सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसे नाश्ते में खाने से शरीर में भरपूर एनर्जी बनी रहती है, साथ ही पेट भी भरा रहता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में भी मदद करता है। आप गर्मियों में रोज 2-3 सूखे आलूबुखारा खा सकते हैं।

4. किशमिश और मुनक्का

आप गर्मियों में अपने दिन की शुरुआत भीगी किशमिश या मुनक्का खाकर कर सकते हैं। 5-6 किशमिश या मुनक्का का सेवन करने शरीर में खून की कमी नहीं होती है और पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है। यह आपको दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं।

5. खजूर (Dates)

सर्दी हो या गर्मी, खजूर खाने से किसी को भी भी परहेज नहीं करना चाहिए। ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सुबह के समय भीगे खजूर खाने से डाइजेशन मजबूत होता है और कब्ज से भी राहत मिलती है।

गर्मियों में कौन-कौन से नट्स खा सकते हैं- Best Nuts For Summer Season In Hindi

डायटीशियन गरिमा की मानें तो बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट आदि का सेवन करने से आपको कतराना नहीं चाहिए। बस ध्यान रखें कि इन्हें 7-8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें और उसके बाद ही खाएं।

गर्मियों में नट्स और ड्राई फ्रूट्स कैसे खाएं- How To Eat Nuts And Dry Fruits In Summer Season In Hindi

डायटीशियन गरिमा सुझाव देती हैं कि नट्स और ड्राई फ्रूट्स तासीर में भले ही गर्म होते हैं, लेकिन अगर आप रात में सोने से पहले इन्हें एक कप पानी में भिगोकर रख देते हैं और सुबह इनका सेवन करते हैं, तो ये शरीर में गर्म नहीं करते हैं। पानी में भिगोने से ये तासीर में ठंडे हो जाते हैं और सेहत के लिए पूरी तरह से स्वस्थ हो जाते हैं। हालांकि, अधिक मात्रा में इनका सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article