हेल्थ

Side Effects of Boredom: बोर होना कैसे हमारे मानसिक स्वास्थ्य को करता है प्रभावित? जानें खुश रहने के तरीके

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 03:49 PM IST

Side Effects of Boredom: जब हम अक्सर खाली बैठे होते हैं या फिर अकेले होते हैं, तो बोर होना स्वाभाविक है। हालांकि, अगर आप ज्यादातर समय बोर महसूस करते हैं, तो ये आपके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है।

Image

Side Effects of Boredom

KEY HIGHLIGHTS
  • खुद को अपनी पंसद के कार्य करके एंटरटेन करें
  • किसी बगीचे में टहलें या नदी किनारे कुछ समय बिताएं
  • टीवी शो या कॉमेडी मूवीज भी हो सकती हैं अच्छा ऑप्शन

Side Effects of Boredom: कभी-कभी बोर होना सामान्य है, लेकिन बार-बार बोर होना और ज्यादातर टाइम बोम महसूस करना ये आपके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बताता है। दरअसल, बोर होने से जीवन में नीरसता आ जाती है, जिसका आपके शरीर पर गलत प्रभाव पड़ता है। बोर होने से तनाव होता है और तनाव से मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। कई बार तनाव हो जाने से व्यक्ति बीमार भी पड़ने लगता है। दरअसल, जब हम बोर होते हैं, तो मानसिक और शारीरिक सक्रियता कम हो जाती है, जिससे शरीर में कई बीमारियां पनप जाती हैं, तो चलिए जानते हैं बोर होना शरीर के लिए किस तरह से खतरनाक होता है।

खुद को एंटरटेन करने के तरीके खोजें

यदि आप बोर हो रहे हैं और बोरियत से बचना चाहते हैं, तो खुद को एंटरटेन करने का तरीका खोजें। इसके लिए आप अपनी पसंद के अनुसार पेंटिंग बना सकते हैं, मिट्टी से कुछ बना सकते हैं साथ ही फोटोग्राफी कर सकते हैं। इन सबको करने से मन को शांति मिलती है।

प्रकृति के करीब जाएं

यदि आपका मन नहीं लग रहा है या आप बोर महसूस कर रहे हैं, तो किसी पार्क की सैर करें। दरअसल, प्रकृति के करीब जाने से, पेड़-पौधों को निहारने से मन को सुकून मिलता है, साथ ही काफी फ्रेश भी फील होता है। नदी किनारे जाकर बैठने से भी काफी हल्का महसूस होता है।

अपनी पंसद का शो देखें

टीवी सीरियल और मूवी देखना भला किसे पसंद नहीं होता है। तो अगर आप भी बोर हो रहे हैं, तो हल्की-फुल्की कॉमेडी मूवीस देखें, ताकि टेंशन-तनाव दूर हों। इसके अलावा आप अपनी पसंद का कोई भी शो, मूवी और सीरीज देख सकते हैं। आजकल तो फोन पर आपके पास कितने ही ऑप्शन हैं। किसी पर भी आप स्विच कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article