हेल्थ

Benefits of breakfast: बच्चों की हेल्थ के लिए जरूरी है सुबह का नाश्ता, सभी पैरेंट्स को जाननी चाहिए ये बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 12:26 PM IST

Benefits of breakfast: दिन की शुरुआत हमेशा हेल्दी नाश्ते से होनी चाहिए। हालांकि, कुछ लोग नाश्ता स्किप कर देते हैं। अगर बच्चे ऐसा करते हैं, तो उनमें डायबिटीज होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

Image

Benefits of breakfast: बच्चों की हेल्थ के लिए जरूरी है सुबह का नाश्ता, सभी पैरेंट्स को जाननी चाहिए ये बातें

KEY HIGHLIGHTS
  • सुबह नाश्ता न करने से बढ़ जाता है शुगर लेवल
  • स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है
  • नाश्ता न करने से बढ़ने लगता है वजन

Benefits of Breakfast: दिन की हेल्दी शुरुआत के लिए ब्रेकफास्ट करना बहुत जरूरी होता है। सुबह के समय नाश्ता करना हेल्द के लिए बहुत जरूरी होता है। यदि सुबह का नाश्ता मिस कर दिया जाए, शरीर का एनर्जी लेवल बहुत कम हो जाता है। इसके साथ ही कमजोरी भी आने लगती है, साथ ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने और ब्लड प्रेशर कम होने की समस्या होने लगती हैं। वहीं, अगर आपका बच्चा समय पर नाश्ता नहीं करता है, तो उसका शारीरिक और मानसिक विकास बाधित हो सकता है। चलिए जानते हैं ब्रेकफास्‍ट न करने से बच्‍चों को किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

स्‍लो मेटाबॉलिज्‍म और क्रेविंग

सुबह का ब्रेकफास्‍ट छोड़ने से मेटाबॉलिज्‍म स्‍लो हो जाता है। हेल्थलाइन के अनुसार, जो बच्चे सुबह को नाश्ता नहीं करते हैं, उनका अनर्जी लेवल काफी कम होता है। इसके साथ ही ववजन बढ़ने की समस्या भी हो जाती है। नाश्ता न करने पर खाने की भी क्रेविंग होती है। ऐसे में यदि बाहर का खाना खा लिया जाए, तो तबीयत खराब होने और वजन बढ़ने की समस्या हो जाती है।

ब्लड शुगर लेवल की समस्या

सुबह का नाश्ता न करने पर ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक बढ़ सकता है। जो बच्चे अक्सर सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं, उनमें डायबिटीज की समस्या अधिक देखने को मिलती है। ऐसे में पैरेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि बच्चा सुबह को नाश्ता करके ही स्कूल जाए।

अधिक गुस्‍सा आना

कई अध्‍ययनों में पाया गया है कि जो लोग अधिक समय तक भूखे रहते हैं इसकी वजह से उनके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है और वो छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने लगते हैं। इससे मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि सुबह का नाश्ता स्किप न करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article