व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी की समस्या से बहुत सी महिलाएं परेशान होती हैं। लेकिन सामाजिक संकोच के चलते वह इसे अक्सर ही इग्नोर करती हैं। व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी को मेडिकल की भाषा में ल्यूकोरिया कहा जाता है। जो किसी भी उम्र की महिला को हो सकता है। हालांकि यह समस्या पीरियड और गर्भावस्था के दौरान ज्यादा देखने को मिलती है। हालांकि आपको बता दें कि थोड़ी मात्रा में व्हाइट डिस्चार्ज होना सामान्य है। लेकिन जब यह ज्यादा होने लगता है, तो यह कई तरह की परेशानियों का कारण बन जाता है। आइए जानते हैं कि क्या है ये समस्या और कैसे पाएं इससे निजात?
व्हाइट डिस्चार्ज का कारण क्या है?
व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी की समस्या आमतौर पर महिलाओं को हार्मोन के असंतुलन के कारण पैदा होती है। जब महिला के शरीर के हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, तो शरीर से व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी का रिसाव अपने आप बढ़ जाता है। हालांकि कभी-कभी व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी की समस्या किसी तरह के संक्रमण के कारण भी हो सकती है। यदि आपको व्हाइट डिस्चार्ज के साथ गंध और खुजली जैसी समस्याएं भी हैं, तो यह समस्या गंभीर हो सकती है।व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी के लिए घरेलू उपचार - Home Remedies for White Discharge in Hindi
सेब का सिरका
सेब के सिरके का इस्तेमाल आपने वेट लॉस के लिए आपने जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर सेब का सिरका 1 गिलास पानी में 2 चम्मच की मात्रा में मिलाकर पीने से आपको व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी की समस्या से निजात मिलती है।
तुलसी का इस्तेमाल
तुलसी को एक शानदार एंटीबैक्टीरियल माना गया है, जिसका इस्तेमाल आप पत्तों को पानी के साथ उबालकर कर सकते हैं। 1 कप पानी में आप 8-10 तुलसी के पत्ते उबालकर पिएं। इससे आपको संक्रमण से निजात मिलती है और आपकी व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी की समस्या खत्म होती है।
प्रोबायोटिक फूड का सेवन
प्रोबायोटिक्स फूड्स जैसे दही हमारे शरीर में गुड़ बैक्टीरिया को बढ़ाता है और हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने का करता है। शरीर में बैक्टीरिया संतुलन ही व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी की समस्या को रोकने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
