हेल्थ

यूरिक एसिड को खींचकर बाहर करेंगी ये देसी जड़ी-बूटियां, जड़ से खत्म होगा जोड़ों का दर्द

Uric Acid Control Tips: शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने से कई तरह की समस्याएं जैसे जॉइंट पेन और किडनी स्टोन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यदि आप अपना यूरिक एसिड का स्तर कम करना चाहते हैं, तो आपको हमारे बताए ये कारगर उपाय जरूर प्रयोग करने चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

Image

home remedies for uric acid

शरीर में अगर यूरिक एसिड का लेवल यदि बढ़ जाए तो हमारा इम्यून सिस्टम सही से काम नहीं कर पाता है। जिसकी वजह से कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का सामना हमें करना पड़ता है। क्योंकि शरीर में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड क्रिस्टल्स के रूप में बदलकर हाथ पैरों के जॉइंट में जमा हो जाता है, जिससे हमें बहुत ज्यादा दर्द महसूस हो सकता है। इसके अलावा किडनी में बनने वाले स्टोन का कारण भी यूरिक एसिड को माना जाता है। ऐसे में यदि आप यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने के लिए कुछ घरेलू उपाय तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको इसके लिए कारगर उपाय बता सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जो आपको यूरिक एसिड को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

यूरिक एसिड को कम करने के उपाय - Home Remedies for Uric Acid in Hindi

आंवला

विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट की खान आंवला हमारे शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में काफी कारगर साबित होता है। यह आपके शरीर में आई सूजन को भी कम करने का काम करता है। इसके अलावा शरीर में हो रहे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में भी आंवला काफी कारगर होता है। यूरिक एसिड का लेवल कम करने के लिए आपको रोज सुबह आंवला जूस का सेवन करना चाहिए।

नीम

नीम हमारे आसपास मौजूद एक ऐसा पौधा है, जो हमारे लिए कई तरह के रोगों में औषधि का काम करता है। जी हां सामान्य बुखार से लेकर यूरिक एसिड का लेवल कम करने तक में नीम कारगर साबित होता है। नीम में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते है। यही कारण है कि यह यूरिक एसिड की समस्या खत्म करने में रामबाण हैं। नीम आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने का भी काम करता है।

गिलोय

गिलोय को आयुर्वेद में अमृता कहा जाता है। जैसा की इसके नाम से ही स्पष्ट है कि यह आपके लिए अमृत के समान काम करती है। शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए आप रोजाना गिलोय का काढ़ा बनाकर पी सकते है। इसके अलावा आप गिलोय का चूर्ण बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article