Vitamin B2 Riboflavin Deficiency Signs And Symptoms
Vitamin B2Riboflavin Deficiency Signs And Symptoms : क्या आपके होंठ बार-बार फटते हैं, मुंह के किनारे पर दरारें पड़ जाती हैं या जीभ लाल और दर्द करने लगती है? अगर हां, तो यह सिर्फ मौसम या डिहाइड्रेशन की वजह से नहीं, बल्कि विटामिन B2 (राइबोफ्लेविन) की कमी का भी संकेत हो सकता है। यह विटामिन शरीर में खाए गए भोजन को एनर्जी में बदलने और कोशिकाओं तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। वयस्कों के लिए इसकी रोजाना जरूरत लगभग 1.1 mg होती है, जबकि प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग या खराब डाइट में इसकी मात्रा और बढ़ जाती है। हाल ही में हेल्थ इन्फ्लएंसर और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत ने इस विटामिन की कमी के संकेत और फूड सोर्स बताए हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं....
विटामिन B2 की कमी का सबसे आम संकेत है लगातार होंठ फटना। ये क्रैक्स अक्सर दर्दनाक हो सकते हैं और ठीक होने में समय लगाते हैं।
एंगल माउथ क्रैक्स, यानी मुंह के कोनों पर सूखी और फटी त्वचा, राइबोफ्लेविन डिफिशिएंसी का एक साइलेंट साइन है।
अगर आपके मुंह में बार-बार अल्सर या छाले बनते हैं, तो यह भी विटामिन B2 की कमी की ओर इशारा कर सकता है।
राइबोफ्लेविन की कमी से जीभ लाल, दर्दनाक और इंफ्लेम्ड हो सकती है, जिससे खाने-पीने में परेशानी होती है।
इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में ये चीजें शामिल करें:
एक संतुलित डाइट, जिसमें ऊपर बताए गए फूड सोर्सेज हों, रोजाना की विटामिन B2 जरूरत को आसानी से पूरा कर सकती है और इन लक्षणों से बचा सकती है।
विटामिन B2 की कमी के लक्षण धीरे-धीरे दिखते हैं, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। सही समय पर सही खानपान अपनाकर आप होंठ फटना, मुंह के किनारे सूखना और जीभ में दर्द जैसी परेशानियों से आसानी से बच सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।