आज बदलते लाइफस्टाइल और खानपान के कारण डायबिटीज की समस्या काफी आम होती जा रही है। यह लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी आज के समय में इतनी आम हो गई है कि देश की लगभग 40% जनसंख्या इसकी चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया है। डायबिटीज के मरीजों को खाद्य पदार्थों का चयन बहुत ध्यान से करने की सलाह अक्सर दी जाती है। वह अक्सर ऐसे फूड्स का सेवन कर लेते हैं, जो देखने में तो हेल्दी होते हैं, लेकिन उनका असर शुगर लेवल को बढ़ाने में होता है। इसलिए डायबिटीज के रोगियों को कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। क्योंकि ये आपके ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे 5 फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो डायबिटीज होने पर नहीं खाने चाहिए।
डायबिटीज होने पर न खाएं ये 5 चीज - Unhealthy Food for Diabetes Patients in Hindi
1. सफेद चावल
सफेद चावल एक हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है, जिसका सेवन शुगर के रोगियों को नहीं करना चाहिए। यह हमारे पेट में जाकर तेजी से पच जाता है, और हमारे शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए शुगर रोगियों को सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस या क्विनोआ आदि का उपयोग करना चाहिए।
