हेल्थ

Myths vs Facts : ब्रा या ब्रेस्ट फीडिंग? लोग किसे मानते हैं ब्रेस्ट कैंसर का कारण, डॉक्टर से जानें ऐसे दावों की पूरी सच्चाई

Myths vs Facts about breast Cancer : ब्रेस्ट कैंसर आज महिलाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाला कैंसर है। जिससे आज बहुत सी महिलाएं परेशान है। ब्रेस्ट कैंसर के खतरे की बात करें तो इसके बारे में कम जानकारी होना इसमें सबसे बड़ी समस्या साबित होता है। आज हम आपको ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े कुछ मिथक और फैक्ट्स के बारे में बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप इसके बारे में किसी भी तरह की भ्रांति से बच सकते हैं।

Image

Myths and facts about breast cancer

Myths vs Facts about breast Cancer in Hindi : ब्रेस्ट कैंसर या स्तन कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिससे महिला या पुरुष दोनों में से कोई भी पीड़ित हो सकता है। लेकिन यह समस्या अधिकतर महिलाओं में देखने को मिलती है। बात करें इस समस्या की तो स्तन में कैंसर कोशिकाओं के बढ़ने से यह समस्या बढ़ने लगती है। स्तन में बनने वाली कैंसर सेल्स सबसे पहले ट्यूमर का रूप ले लेती हैं, जिसमें आपको काफी दर्द का अनुभव हो सकता है। दुनिया भर में कैंसर के कारण होने वाली मौत में ब्रेस्ट कैंसर पांचवें स्थान पर है। ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए सबसे पहले जरूरी है कि आपको इस बीमारी के लिए सबसे पहले जागरूक होना जरूरी है। सोशल मीडिया पर आपको ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी तमाम तरह की भ्रामक जानकारी मिल जाएगी। जिन पर आंख बंद करके कभी भरोसा न करें। आपकी इस समस्या से समाधान के लिए और ब्रेस्ट कैंसर के मिथक और फैक्ट्स के बारे में आपको जागरूक करने के लिए हमने बात की Dr. Anita Malik Senior Consultant- Oncology, Fortis Hospital, Noida से। उन्होंने हमें बता कि ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े कौन से मिथ अक्सर समाज में सुनने को मिलते हैं।

ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े मिथक और उनके फैक्ट - Myths and Facts About Breast Cancer in Hindi

common myths about breast cancer

common myths about breast cancer

मिथक 1 - क्या ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है?

फैक्ट - अक्सर आपने सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे वाली पोस्ट और वीडियो देखे होंगे जिसमें कहा जाता है, कि ब्रा पहनने या गलत साइज की ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा हो सकता है। इस दावे का जवाब देते हुए Dr. Anita Malik कहती हैं कि वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को अभी तक इस बात का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिला हैं। कि ब्रा ब्रेस्ट कैंसर का कारण हो सकती है। इसलिए ऐसा कहना कि ब्रा पहनने या गलत साइज की ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है, पूरी तरह गलत होगा।

मिथक 2 - ब्रेस्ट कैंसर सिर्फ महिलाओं को ही होता है?

फैक्ट - अक्सर लोग सिर्फ ऐसा मानते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर केवल महिलाओं को ही होता है। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी प्रभावित करता है। हालांकि पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर के मामले काफी कम मात्रा में देखने को मिलते हैं। लेकिन इस बात को पूरी तरह स्वीकारा नहीं जा सकता कि ब्रेस्ट कैंसर केवल महिलाओं की समस्या है।

मिथक 3 - क्या ब्यूटी प्रोडक्ट्स ब्रेस्ट कैंसर का कारण बन सकते हैं?

फैक्ट - जिसके साथ ही यह बात भी अक्सर सुनने को मिलती है, कि ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स ब्रेस्ट कैंसर का कारण बन सकते हैं। इसका जवाब देते हुए डॉक्टर Anita Malik कहती हैं कि केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट आपकी त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं। लेकिन यह आपको ब्रेस्ट कैंसर के खतरे तक ले जाते हैं ऐसा अभी तक किसी भी शोध में साबित नहीं हुआ है। इसलिए यह दावा पूरी तरह गलत है।

मिथक 4 - ब्रेस्ट कैंसर एक उम्र के बाद की महिलाओं को ही होता है।

फैक्ट - इस बात का जवाब देते हुए डॉक्टर कहती हैं कि ब्रेस्ट कैंसर का उम्र से कोई लेना देना नहीं है। यह एक ऐसी समस्या है जो किसी भी उम्र में आपको प्रभावित कर सकती है। इसलिए इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि ब्रेस्ट कैंसर सिर्फ ज्यादा उम्र की महिलाओं को ही प्रभावित करता है।

मिथक 5 - हर साल में मैमोग्राफी कराने से ब्रेस्ट कैंसर का जल्दी पता लगाया जा सकता है?

फैक्ट - ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाने के लिए मैमोग्राफी एक कारगर जांच है। इसमें रोगी के दोनों स्तनों का एक्सरे किया जाता है। जिनका अध्ययन करके स्तन में किसी भी तरह के असामान्य परिवर्तन का पता लगाया जाता है। लेकिन इसके द्वारा ब्रेस्ट कैंसर का शुरुआती स्टेज में पता लगाया जा सकता है। इस बात में किसी तरह सच्चाई नहीं है, क्योंकि कभी-कभी ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण शुरुआत में दिखाई ही नहीं देते हैं।

मिथक 6 - ब्रेस्ट कैंसर में हमेशा गांठ बनती है।

फैक्ट - ब्रेस्ट कैंसर की पहचान का सबसे आसान तरीका है कि इसमें स्तन में गांठ बनती है। लेकिन ऐसा हमेशा होगा ये कोई जरूरी नहीं हैं। इसके अलावा भी ब्रेस्ट कैंसर के कई और लक्षण हो सकते हैं। जैसे - स्तन में सूजन, निप्पल से मवाद आना और स्तन के रंग का बदलाव आदि। हालांकि आपको स्तन में किसी तरह की गांठ महसूस होती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

मिथक 7- क्या ब्रेस्ट फीडिंग न कराना ब्रेस्ट कैंसर का कारण बन सकता है?

फैक्ट - ब्रेस्ट फीडिंग न कराना ब्रेस्ट कैंसर का कारण बन सकता है या नहीं इस बात के अभी कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले है। लेकिन कई हेल्थ शोध में यह बात जरूर साबित हुई है कि स्तनपान आपके ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। इसलिए आपको जन्म से लेकर 6 माह तक बच्चे को स्तनपान जरूर कराना चाहिए। इससे आपकी और बच्चे की दोनों की हेल्थ दुरुस्त रहती है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article