Home Remedies For Crackers Burn: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 24 अक्टूबर को शुभ दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। दीपावली त्योहार का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन लोग कई तरह की तैयारियां करते हैं। इसके साथ ही दीपावली में कई लोग पटाखे भी जलाते हैं। पटाखे जलाते समय अक्सर हादसे हो जाते हैं। कई बार ये हादसे इतने बड़े हो जाते हैं कि अस्पताल जाने की नौबत आ जाती हैं। ऐसे में दीपावली पर पटाखे जलाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। और अगर फिर भी आप किसी छोटी मोटी घटना के शिकार हो गए हैं तो सबसे पहले घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...
ठंडे पानी में डालें हाथ पांव
अगर दिवाली के पटाखों से हाथ पांव या छोटी मोटी जगह जल जाए तो आप तुरंत हाथ पैर को ठंडे पानी में डाल लें। कुछ लोग जल जाने पर बर्फ लगा लेते हैं, लेकिन यह गलती आप बिल्कुल भी न करें, क्योंकि ऐसा करने पर उस स्थान पर खून का थक्का जम जाता है।
तुलसी का रस लगाएं
पटाखे से जलने पर तुरंत उस स्थान पर तुलसी के पत्ते का रस लगा लें। ऐसा करने से उस जगह जलन व दर्द से छुटकारा मिल जाएगा और आपको ठंडक महसूस होगा।
लगाएं नारियल का तेल
इसके साथ ही नारियल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि नारियल का तेल ठंडा होता है और जले हुए स्थान पर लगाने से ठंडक महसूस होता है और जलन दूर होती है।
गाय का घी
इसके अलावा गाय के घी का लेप जली हुई जगह पर लगाने से आराम पहुंचाता है। अगर पटाखे की आग से आपके शरीर के किसी भी अंग में जल गया हो तो तुरंत गाय के घी का लेप लगा दें। इसे लगाने से आरामदायक महसूस होगा।
आलू का रस
इसके अलावा आलू का रस भी काफी फायदेमंद होता है। इसे लगाने से जली हुई जगह पर आराम भी पहुंचेगा और कोई निशान भी नहीं पड़ेगा।
