हेल्थ

घोड़े की तरह हो जाएगा पुरुषों का स्टैमिना, बस रोज करना होगा ये काम - दौड़ने लगेगी शरीर में एनर्जी

Tips To Boost Stamina In Men: पुरुष कुछ सरल बातों को ध्यान में रखें और जीवनशैली में कुछ मामूली से बदलाव कर लें, तो वे फिर से जवानी के दिनों जैसा स्टैमिना वापस पा सकते हैं। स्टैमिना बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा कुछ नहीं, बस कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है।

Image

Tips To Boost Stamina In Men

Tips To Boost Stamina In Men: पुरुषों के साथ अक्सर यह देखने को मिलता है कि वे दिनभर किसी न किसी भागदौड़ में लगे रहते हैं। ऑफिस से लेकर घर परिवार की चिंता के चलते वे अपने लिए बिल्कुल भी समय नहीं निकाल पाते हैं। इस सब की वजह से कई बार वे काफी थकान और चिड़चिड़ापन भी महसूस करते हैं। उनकी शरीर की एनर्जी पूरी तरह से कम हो जाती है। इसकी वजह से वे हर समय आलस्य और थकान महसूस करते हैं। इसके अलावा, कोई भी काम करते समय बहुत जल्दी थक जाते हैं। उनका स्टैमिना भी बहुत ज्यादा कम हो जाता है। फिर चाहे वह दिनभर के सामान्य काम करने के दौरान हो या यौन गतिविधियों के दौरान, वे काफी थका हुआ महसूस करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर पुरुष कुछ सरल बातों को ध्यान में रखें और जीवनशैली में कुछ मामूली से बदलाव कर लें, तो वे फिर से जवानी के दिनों जैसी स्टैमिना वापस पा सकते हैं। स्टैमिना बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा कुछ नहीं, बस कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस लेख में हम आपके साथ पुरुषों का स्टैमिना बढ़ाने के लिए कुछ आसान टिप्स शेयर कर रहे हैं।

पुरुषों का स्टैमिना बढ़ाने के लिए टिप्स - Tips To Boost Stamina In Men

पर्याप्त न्यूट्रिशन

शरीर में एनर्जी और स्टैमिना बनाए रखने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप शरीर की पोषण की जरूरत को पूरा करें। शरीर की दैनिक जरूरत के अनुसार अपनी डाइट से सभी जरूरी विटामिन और मिनरल्स लें। फल-सब्जियां, अंडे, मीट, हेल्दी फैट्स, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स आदि का सेवन बढ़ाएं।

एक्सरसाइज करें

जब शरीर का स्टैमिना बढ़ाने की बात आती है, तो फिजिकल एक्टिविटी करना बहुत लाभकारी होता है। जिम में वेट ट्रेनिंग हो या रनिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग आदि जैसी एक्सरसाइज। सभी आपके स्टैमिना को बूस्ट करने में मदद करती हैं।

आराम

दिनभर की भागदौड़ के बाद अगर आप शरीर को पर्याप्त आराम नहीं देते हैं, तो यह आपके स्टैमिना को कम करता है। आप अगले दिन शरीर में एनर्जी की कमी और थकान महसूस करते हैं। इसलिए रात में 8-9 घंटे की अच्छी नींद लेना बहुत आवश्यक है।

वजन कंट्रोल रखें

जब शरीर का वजन या चर्बी अधिक बढ़ने लगती है, तो इसकी वजह से व्यक्ति बहुत जल्दी थक जाता है। इसलिए वजन को हमेशा कंट्रोल रखना चाहिए। शरीर का अधिक वजन सेहत के लिए भी नुकसानदेह होता है।

कुछ आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां

अश्वगंधा, शिलाजीत, कौंच के बीज, सफेद मूसली आदि कुछ ऐसी शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां हैं, जो थकान दूर करने और शरीर को रिलैक्स करने में मदद करती हैं। ये शरीर को एनर्जेटिक बनाने और स्टैमिना बढ़ाने में मदद करती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article