Swine Flu Cases: भारत में स्वाइन फ्लू के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में इसके 3000 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं सरकारी आंकड़ों की मानें तो दिसंबर 2024 तक स्वाइन फ्लू वायरस के लगभग 20 हजार मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जिसमें से 347 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। वहीं चिंता की बात ये हैं कि अब इस वायरस के मामले फिर से राजधानी में बढ़ रहे हैं, जिससे देश भर में इसके फैलने की संभावना काफी बढ़ गई है। केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं। आइए जानते हैं क्या है ये वायरस और कैसे करें इससे बचाव?
स्वाइन फ्लू वायरस क्या है? - What is Swaine Flu Virus?
स्वाइन फ्लू हवा से फैलने वाला एक संक्रमण है, जो हमारे श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। इसके फैलने की बात करें तो इसके लिए H1N1 नाम का एक वायरस जिम्मेदार होता है। मूल रूप से सूअर से पैदा हुआ ये वायरस अब मनुष्यों तक जा पहुंचा है। जो हवा के द्वारा एक दूसरे में तेजी से फैलने लगता है। इसके संक्रमण के बाद व्यक्ति कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है, जिससे बचाव करना बहुत जरूरी है।
स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय - Tips to Prevent Swine Flu
- स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए कोई विशेष टीका अभी तक उपलब्ध नहीं है, इसलिए इससे सुरक्षा ही इससे बचाव का सबसे अच्छा उपाय है।
- इसके लिए आप अपने हाथों को साबुन और पानी से लगभग 20 सेकंड तक जरूर धोएं।
- इसके अलावा आप अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी हाथ साफ करने के लिए कर सकते हैं।
- भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें या अपने फेस को मास्क से ढक कर रखें।
- इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बैलेंस डाइट लें और रोजाना एक्सरसाइज का नियम बनाएं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
