हेल्थ

सही तरीके से लिया फाइबर तो ही मिलेगा फायदा, वरना मोटापा और पेट की समस्या बढ़ेगी दोगुनी, जान लें सही तरीका

How To Eat Fiber Right Way In Hindi: फाइबर सेहत के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन इसे गलत तरीके से लेने पर फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। अचानक ज्यादा फाइबर लेने, पानी कम पीने या सिर्फ सप्लीमेंट पर निर्भर रहने से मोटापा और पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं। जानिए सही तरीका जिससे फाइबर देगा पूरा फायदा और आपकी सेहत रहेगी बेहतर।

Image

How To Eat Fiber Right Way In Hindi

How To Eat Fiber Right Way In Hindi: फाइबर हमारे शरीर की डेली ज़रूरतों में से एक अहम हिस्सा है। यह न सिर्फ पेट को साफ रखने में मदद करता है बल्कि दिल, डायबिटीज और वजन कंट्रोल करने में भी अहम भूमिका निभाता है। लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि बस ढेर सारी सब्जियां या फाइबर सप्लीमेंट खा लेने से काम बन जाएगा। जबकि सच्चाई ये है कि अगर फाइबर को सही तरीके से नहीं लिया गया, तो इसका उल्टा असर होता है। इससे कब्ज, गैस, पेट फूलना और मोटापा जैसी दिक्कतें दोगुनी हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं फाइबर लेने के सही तरीके और आम गलतियां।

अचानक ज्यादा फाइबर खाने की गलती

कई लोग अचानक से अपनी डाइट में हाई फाइबर फूड्स शामिल कर लेते हैं। ऐसा करने पर पाचन तंत्र तुरंत एडजस्ट नहीं कर पाता और गैस व पेट फूलने की समस्या बढ़ जाती है। फाइबर को हमेशा धीरे-धीरे डाइट में बढ़ाना चाहिए ताकि शरीर आसानी से इसे अपना सके।

फाइबर के साथ पानी की कमी

फाइबर तब तक सही तरह से काम नहीं करता जब तक कि उसके साथ पर्याप्त पानी न लिया जाए। अगर आप ज्यादा फाइबर खा रहे हैं लेकिन पानी कम पी रहे हैं तो कब्ज और पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।

सिर्फ सब्जियों पर निर्भर रहना

अक्सर लोग मान लेते हैं कि फाइबर सिर्फ हरी सब्जियों से ही मिलेगा। जबकि दाल, चना, बीन्स, ओट्स और चिया सीड्स जैसे फूड्स भी फाइबर से भरपूर होते हैं। अगर आप डाइट में विविधता नहीं रखते तो फाइबर का पूरा फायदा नहीं मिल पाएगा।

सप्लीमेंट्स पर ज्यादा भरोसा

आजकल कई लोग फाइबर सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं। हालांकि ये मददगार हो सकते हैं, लेकिन केवल इन्हीं पर निर्भर रहना सही नहीं है। असली फाइबर सोर्स जैसे फल, दालें और साबुत अनाज में वो पोषक तत्व होते हैं, जो सप्लीमेंट्स से नहीं मिलते।

फाइबर को सिर्फ कब्ज दूर करने वाला समझना

बहुत लोग सोचते हैं कि फाइबर का काम सिर्फ कब्ज दूर करना है। जबकि फाइबर आपके गट हेल्थ को बेहतर करता है, वजन कंट्रोल करता है और दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। यानी फाइबर का रोल आपके पूरे हेल्थ सिस्टम में अहम है।

फाइबर खाने में कोई संदेह नहीं कि यह हेल्दी लाइफस्टाइल का सबसे जरूरी हिस्सा है, लेकिन इसे सही तरीके से लेना ही असली कला है। अचानक ज्यादा फाइबर न खाएं, पानी खूब पिएं, डाइट में विविधता रखें और सप्लीमेंट्स को केवल सहायक के रूप में इस्तेमाल करें। हमेशा याद रखें कि सही तरीके से लिया गया फाइबर ही आपको मोटापे और पेट की समस्याओं से बचाकर फिट और हेल्दी बना सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article