Remedies For Headache : जहां सर्दियों का मौसम अपने साथ एक नई ताजगी और आराम लेकर आता है, वहीं कई लोगों के लिए यह सिरदर्द की परेशानी भी बढ़ा देता है। सर्दियों में ठंडी हवा लगते ही सिर में तेज दर्द, भारीपन, कनपटियों में खिंचाव जैसे लक्षण हो जाते हैं। खासकर सुबह के समय बाहर निकलने पर यह दर्द ज्यादा महसूस हो सकता है। सर्दी में ठंडी हवा लगना सिरदर्द का मुख्य कारण होता है इससे राहत पाने के आसान घरेलू उपाय जानना बेहद जरूरी है, ताकि आप हेल्दी रहने हुए सर्दी के मौसम का पूरा मजा ले सकें।
सर्दी में हवा लगने से क्यों होता है सिर दर्द?
सिर पर लगने वाली ठंडी हवा सिर की नसों पर अपना असर डालती है। जब ठंडी हवा सीधे सिर पर लगती है, तो हमारी रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने लगती हैं। इससे सिर की ओर खून का प्रवाह बाधित होता है और सिरदर्द शुरू हो जाता है। इसके अलावा ठंड में साइनस ब्लॉकेज के कारण भी सिरदर्द की समस्या हो सकती है। वहीं सर्दियों में तापमान कम होने से गर्दन और कंधे की मांसपेशियां कठोर हो जाती हैं, जिससे सिर में दर्द होने लगता है।
सर्दी में सिर दर्द होने पर क्या करना चाहिए?
- ठंडी हवा से सिर को बचाने के लिए टोपी, स्कार्फ या ऊनी कैप पहनें। इससे हवा सीधे सिर पर नहीं लगती जिससे दर्द से बचाव हो सकता है।
- सिर दर्द होने पर आपको गर्म पानी में कुछ बूंद नीलगिरी तेल डालकर भाप लेनी चाहिए। इससे जकड़न कम होती है और सिर दर्द में आराम मिलता है।
- अदरक और तुलसी की चाय बनाकर पिएं इनमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपके दर्द को नेचुरली कम करने में मदद करते हैं।
- सिर पर हल्का गर्म सरसों या नारियल का तेल लगा के हल्के हाथ से मालिश करें, इससे मांसपेशियां रिलेक्स होती हैं और दर्द में आराम मिलता है।
डिस्क्लेमर - इन उपायों को फॉलो कर आप ठंड के कारण हुए सिर दर्द से निजात पा सकते हैं। लेकिन इसके बाद भी आपका दर्द ठीक नहीं हो रहा है, तो आपको बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
