हेल्थ

सर्दी में रोज पालक खाने से क्या होता है, क्या ठंड में रोजाना पालक खा सकते हैं

can we eat palak daily in winters: सर्दी के सुपरफूड्स में से एक मानी जाती है पालक। इसकी हरी ताजी पत्तियों में सेहत का पूरा खजाना छिपा होता है। लेकिन क्या सर्दी में रोज पालक खाना सही रहेगा। अगर आप रोज पालक खाएंगे तो इसका क्या असर होगा -जानते हैं।

Image

ठंड में रोजाना पालक खाने से क्या होगा (Pic: Canva)

can we eat palak daily in winters: सर्दियों का मौसम हरी सब्जियों का मौसम माना जाता है, और इनमें से पालक को तो पोषण का खजाना माना जाता है। ठंड में पालक खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं जिसकी वजह से इसे सर्दी का सुपरफूड कहा जाता है। पालक खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है, खून की कमी दूर होती है, ऊर्जा आती है और त्वचा भी ग्लो करने लगती है। आइए विस्तार से समझते हैं कि सर्दियों में रोज पालक खाने से क्या-क्या लाभ हो सकते हैं। और क्या पालक को रोजाना खा सकते हैं।

रोज पालक खाने से क्या होता है

  1. सर्दी खांसी-जुकाम का मौसम है। पालक में विटामिन C, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। रोजाना पालक खाने से ठंड में जल्दी बीमार पड़ने की संभावना कम होती है।
  2. पालक में आयरन, फोलेट और क्लोरोफिल होता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। यानी पालक खाने से एनीमिया दूर होता है। सर्दियों में कई बार सुस्ती और कमजोरी महसूस होती है, ऐसे में पालक रोज खाने से खून की कमी दूर होती है और शरीर को ऊर्जा मिलती है।
  3. पालक में मौजूद मिनरल्स जैसे कि मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम सर्दियों में शरीर को अंदर से मजबूत रखते हैं। इस तरह पालक खाने से ठंड के मौसम में शरीर में कमजोरी नहीं आती है।
  4. पालक में विटामिन E, एंटीऑक्सीडेंट और पानी की मात्रा अधिक होती है, जो त्वचा को प्राकृतिक नमी देते हैं। इस तरह रोज पालक खाने से त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है और ड्राइनेस कम होती है।
  5. अगर वेट लॉस करना है तो भी पालक खाना सेहतमंद रहेगा। कम कैलोरी और हाई फाइबर वाली पालक डाइट में शामिल करने से पेट देर तक भरा रहता है। इससे ओवरईटिंग कम होती है और वजन नियंत्रित रहता है।
  6. पालक में ल्यूटिन और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो ठंड के मौसम में भी आंखों को हेल्दी रखता है। लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने वाले लोगों के लिए रोज पालक खाना बहुत फायदेमंद है।
  7. कब्ज और पेट को हल्का रखता है पालक का सेवन। सर्दियों में अक्सर पाचन धीमा हो जाता है। पालक में मौजूद फाइबर कब्ज, गैस, और भारीपन जैसी समस्याओं से राहत देता है। यह पाचनतंत्र को एक्टिव रखता है।
  8. पालक विटामिन K, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक है। ठंड में जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है, ऐसे में पालक का सेवन राहत दे सकता है।
सर्दी का सुपरफूड है पालक

सर्दी का सुपरफूड है पालक

सर्दी में पालक कैसे खा सकते हैं

सर्दी में पालक को सूप, परांठा, दाल, पनीर आदि के साथ ले सकते हैं। इसके अलावा स्मूदी या सलाद में हल्की मात्रा में भी पालक का सेवन किया जा सकता है।

पालक को खाने में क्या सावधानी बरतें

पहले तो ये नोट करें कि पालक को ज़्यादा पकाने से इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं, इसलिए इसे हल्का पकाकर खाना बेहतर है। फिर किडनी में स्टोन की समस्या से पीड़ित लोगों को भी पालक से दूरी बनानी चाहिए या कम मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए। थायरॉयड के मरीजों को कच्चा पालक नहीं खाना चाहिए। बेहतर होगा कि वे इसे हल्का उबालकर खाएं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article