हेल्थ

डेडलिफ्ट में चोट लगवा चुकी ये खूबसूरत एक्ट्रेस, वजन उठाने में जरूर रखें ये सावधानी वरना हो जाएंगे चोटिल

Rakul Preet Singh back injury : जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस और कमाल की अदाकार रकुल प्रीत सिंह जिम में एक गलती के कारण कमर में एक चोट झेल रही हैं। दरअसल डेडलिफ्ट एक्सरसाइज के दौरान उनके साथ ये हादसा हुआ। आइए जाते हैं डेडलिफ्ट एक्ससाइज को करते समय कौन सी सावधानी रखनी चाहिए।

Image

rakul preet singh

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपनी फिटनेस और एक्टिंग के लिए एक अलग पहचान रखती हैं। अपनी खूबसूरती से दुनिया को दिवाना बनाने वाली रकुल की फिटनेस खूबसूरती में और चार चांद लगाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिटने को बरकरार रखने के लिए रकुल को कितनी मेहनत करनी होती है। उनके जबरदस्त वर्कआउट के वीडियो आपको सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिल जाएंगे। हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया है कि रकुल प्रीत सिंह को डेडलिफ्ट वर्कआउट करते समय एक चोट को झेलना पड़ा है। 5 अक्टूबर को हुआ ये हादसा उनके लिए काफी समस्या की वजह बन गया है। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह बैड रेस्ट करने की सलाह दी है। आइए जानते हैं डेडलिफ्ट में सावधानी के टिप्स...

कितने किलोग्राम का लगाया डेडलिफ्ट

मीडिया मे चल रही खबरों की मानें तो रकुल प्रीत सिंह ने 80किलोग्राम वजन से डेडलिफ्ट एक्सरसाइज परफॉर्म किया था। इतने भारी वजन के कारण उनकी स्पाइन के L4 और L5 ब्लॉक के पास की नसों में काफी प्रेशर आ गया। जिससे वह नसें जाम हो गईं और स्पाइन की तरफ ब्लड का फ्लो काफी स्लो हो गया। आइए जानते हैं ऐसा आखिर क्यों होता है।

डेडलिफ्ट करने में सावधानी - Caution while doing deadlift

  • डेडलिफ्ट करते समय बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करें।
  • पैरों की दूरी का विशेष ध्यान रखें।
  • अपनी क्षमता से ज्यादा वजन उठाने के गलती न करें।
  • सही पोजीशन और पोस्चर में वजन उठाएं।
  • एक साथ बहुत ज्यादा वजन न उठाएं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इसे किसी भी तरह से दवा या इलाज का विकल्प नहीं समझना चाहिए। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article