वायरल न्यूज़

Viral Video: कैमरे के सामने नन्हे हाथी ने दिखाया ऐसा स्वैग, मासूम अदाओं ने जीता इंटरनेट का दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक नन्हा हाथी अपनी क्यूट हरकतों से लोगों का ध्यान खींच रहा है। कभी वह अपनी सूंड को लहराता नजर आता है, तो कभी कैमरे की ओर बढ़ता दिखाई देता है।

Image

नन्हे हाथी का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @kkhidthueng_yuuthiiaihn)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों (Animal Video) तक के मामले शामिल होते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ मामले सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ नजारे इतने क्यूट होते हैं कि उन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इसी कड़ी में एक नन्हे हाथी का प्यारा सा वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। वीडियो में हाथी का बच्चा अपनी मासूम अदाओं से ऐसा अंदाज दिखा रहा है कि लोग उसका फैन हो गए और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

    आमतौर पर हाथियों की गिनती खतरनाक जानवरों में होती है। क्योंकि, हाथी कई बार ऐसा तांडव मचाता है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी हाथी के एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन, इस वीडियो में हाथी के बच्चे का अनोखा अंदाज आपको देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह नन्हा हाथी कैमरे के सामने अपनी सूंड को हिलाता-डुलाता दिखाई दे रहा है। वह, धीरे-धीरे आगे बढ़ता है और अपनी मासूम हरकतों से ऐसा माहौल बना देता है कि नजरें उस पर टिक जाती हैं। उसकी चाल और सूंड की प्यारी सी हरकतें वीडियो को और भी खास बना देती हैं। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाल नजारा

    वीडियो की सबसे खास बात नन्हे हाथी का बेफिक्र अंदाज है। ऐसा लगता है जैसे वह कैमरे के सामने अपनी ही धुन में मस्ती कर रहा हो। यही मासूमियत अब सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रही है। हाथी के इस क्यूट वीडियो को देखकर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'kkhidthueng_yuuthiiaihn' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि दिल जीतने वाला नजारा है। किसी का कहना है कि वीडियो देखकर दिन बन गया। तो इस नजारे पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article