हेल्थ

PM Modi Fitness Tips : योग से लेकर बैलेंस डाइट तक, जानें 75 की उम्र में PM Modi की सेहत का राज

Narendra Modi Fitness Routine : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) न सिर्फ कुशल राजनीति और नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं, बल्कि वह अपनी फिटनेस और बैलैंस जीवनशैली के लिए भी एक अलग पहचान रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी फिटनेस में योग और डाइट का एक अहम स्थान है। जी हां आज हम आपको पीएम मोदी की फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं।

Image

Pm Modi Fitness tips

Narendra Modi Fitness Routine : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 17 सितंबर के दिन अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे। उम्र के इस पड़ाव पर आपने ज्यादातर लोगों को काफी थका और हेल्थ प्रॉब्लम से जूझता हुआ देखा होगा। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री के चेहरे और काम पर उम्र का असर जरा भी देखने को नहीं मिलता है। इस उम्र में भी प्रधानमंत्री 16-18 घंटे तक अपने काम के लिए निकालते हैं। इस उम्र में उनकी ये सक्रियाता किसी आर्टिफीशियल सप्लीमेंट पर नहीं टिकी है। बल्कि वह इसके लिए योग और प्राणायाम को जिम्मेदार मानते हैं। जी हां आइए जानते हैं कैसे योग और बैलेंस डाइट प्रधानमंत्री की लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुके हैं।

रोज करते हैं योगाभ्यास

प्रधानमंत्री मोदी का दिन सुबह 4-5 बजे के बीच शुरू होता है। जिसकी शुरुआत वह योगाभ्यासों के साथ करते हैं। जिसे वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई बार लोगों के साथ साझा कर चुके हैं। अलग-अलग तरह के योगासन (सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और योग निद्रा) न केवल उनकी बॉडी को फिट रखते है, बल्कि उनके माइंड को भी शांत बनाए रखने में मदद करते हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से भी प्रधानमंत्री मोदी कुछ समय योग के लिए जरूर निकालते हैं।

डाइट में छिपा सेहत का राज

प्रधानमंत्री मोदी की डाइट भी उनकी फिटनेस को बरकरार रखने में कारगर साबित होती है। जी हां प्रधानमंत्री मोदी को मोरिंगा का पराठा खाना बेहद पसंद है, जिसे वह अपने नाश्ते में शामिल करना पसंद करते हैं। विटामिन सी, पोटेशियम, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर ये पराठा बेहद हेल्दी होता है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी डिनर में कुछ हल्का खाना लेना पसंद करते हैं। जिसमें गुजराती खिचड़ी खाना उन्हें काफी ज्यादा पसंद है। वह अपना डिनर शाम 7 बजे तक कर लेते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article