हेल्थ

भारत के इस राज्य में सामने आए एक जानलेवा बीमारी के सबसे ज्यादा मरीज, जनवरी तक मौत का आंकड़ा 5 हजार के पार

HIV Cases In India: भारत के नॉर्थ ईस्ट में मौजूद एक खूबसूरत सा राज्य आज कल एक गंभीर जानलेवा बीमारी से जूझ रहा है। जिसके चलते वहां लोगों और सरकार की चिंता काफी बढ़ गई है। आपको बता दें कि मिजोरम राज्य में HIV संक्रमण के मामले काफी ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

hiv cases in mizoram

Highest HIV Cases In India: HIV का संक्रमण एक खतरनाक रोग है, जिसे साधारण भाषा में लोग केवल एड्स की बीमारी समझते हैं। इसके साथ ही आमतौर पर लोग इसे यौन संक्रमण के कारण फैलने वाला रोग समझते हैं। देश के नॉर्थ ईस्ट राज्य मिजोरम में काफी तेजी से फैलते जा रहे हैं। भारत में सबसे ज्यादा HIV का संक्रमण मिजोरम में रिकॉर्ड किया गया है। जहां संक्रमण की दर 2.73% तक पहुंच गई है। बीते सोमवार को जारी एक रिपोर्ट की मानें तो मिजोरम में अब तक 32,287 लोगों में HIV के संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिसमें से लगभग 5,511 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं बीते साल HIV के 1,769 मामले दर्ज किए गए हैं। आइए जानते हैं क्या है ये वायरस और कैसे करें बचाव?

क्या है HIV?

HIV (Human Immunodeficiency Virus) एक खतरनाक वायरस है, जो हमारे प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करने का काम करता है। कमजोर इम्यूनिटी के कारण हमारा शरीर कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का घर बन जाता है। HIV का संक्रमण होने पर व्यक्ति को AIDS हो सकता है। ये एक जीवन भर साथ रहने वाली बीमारी है, क्योंकि इसका कोई भी इलाज मौजूद नहीं है।

HIV संक्रमण की रोकथाम के उपाय

  • असुरक्षित यौन संबंध बनाने से बचें।
  • इंजेक्शन लगाने वाली सिरिंज को साझा न करें।
  • HIV संक्रमित व्यक्ति का खून न लें।
  • डिस्पोजेबल सिरिंज और सुई का इस्तेमाल करें।
  • संक्रमित ब्लेड का इस्तेमाल सेविंग में न करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article