हेल्थ

Kulthi Dal benefits in Hindi: पाइल्स-पथरी की छुट्टी करती है ये देसी दाल, खाने पर मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे

Kulthi Dal ke fayde (कुलथी की दाल के फायदे): अच्छी सेहत के लिए अच्छा खाना खाना बहुत जरूरी होता है, जिसमें दाल का सेवन काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर आपको कोलेस्ट्रोल, पाइल्स, पथरी आदि जैसी समस्या है, तो खास कुलथी की दाल खाना रामबाण हो सकता है। देखें कुलथी की दाल के फायदे क्या हैं।

Image

Kulthi dal benefits in hindi

Kulthi dal benefits in hindi (कुलथी की दाल के फायदे): अच्छी सेहत के लिए अच्छा खाना खाना बहुत जरूरी होता है, स्वस्थ्य शरीर के लिए बराबर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स आदि का मिलना आवश्यक होता है। हालांकि अगर आप शाकाहारी हैं, तो पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन की जरूरत पूरा करने के लिए दाल का सेवन अनिवार्य होता है। अब अगर आपको कोलेस्ट्रोल, पाइल्स, पथरी, पीरियड्स में दर्द आदि जैसी समस्या है, तो खास कुलथी की दाल खाना रामबाण हो सकता है। कुलथी की दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है, जो कई गंभीर बीमारियों की छुट्टी करने में मदद कर सकती है। यहां देखें कुलथी की दाल के फायदे क्या हैं, कुलथी की दाल को अंग्रेजी में क्या कहते हैं।

कुलथी की दाल फायदे, Kulthi Dal Ke fayde in hindi

कुलथी की दाल को अंग्रेजी में हॉर्स ग्राम लेग्यूम कहते हैं, जो सद्गुरु के मुताबिक बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। यहां देखें कुलथी की दाल के फायदे क्या हैं -

वेट लॉस

वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं, तो ऐसे में आपको डाइट में कुलथी की दाल शामिल करना ही चाहिए। इस दाल को खाने से मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है, जिससे वजन कम करने में बहुत मदद होती है। पेट की गड़बड़ दूर करने के लिए भी ये दाल एकदम रामबाण होती है।

पथरी में मदद

कुलथी की दाल में कई सारे ऐसे तत्व और एसिड पाए जाते हैं, गुर्दे की पथरी को गलाने में मदद कर सकते हैं। वहीं ये शरीर में यूरिक एसिड की बढ़ती मात्रा को भी नियंत्रण में रखने का काम करती है।

पाइल्स से राहत

बवासीर की दिक्कत में भी कुलथी की दाल फायदेमंद है। अगर आप रात को कुलथी की दाल गलाकर रख दें और सुबह उसका पानी पी लें तो इससे पाइल्स के दर्द से बचाव हो सकता है। इससे शरीर की कुछ खास नसों की सूजन भी कम होती है।

पीरियड्स में अच्छा

पीरियड्स, ल्यूकोरिया के दर्द आदि जैसी दिक्कतों में भी कुलथी की दाल अच्छी मानी जाती है। पीरियड्स आने पर शरीर में आयरन की कमी हो जाती है, कुलथी की दाल इस कमी को पूरा करने में मदद कर सकती है।

इसी के साथ साथ कुलथी की दाल ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने का भी काम करती है। वहीं कुलथी की दाल शरीर को गर्म भी रखती है, आपको जरूर ही इस दाल का सेवन करना चाहिए।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article