हेल्थ

Kangaroo Care Awareness Day: क्यों मनाया जाता है कंगारू केयर अवेयरनेस डे, जानें इस साल की थीम और महत्व

Kangaroo Care Awareness Day: कंगारू केयर अवेयरनेस डे हमें सिखाता है कि बच्चों की देखभाल सिर्फ तकनीक से नहीं, बल्कि प्यार और स्पर्श से भी होती है। 2026 की थीम एक बहुत खूबसूरत संदेश देती है।

Image

कंगारू केयर अवेयरनेस डे

Kangaroo Care Awareness Day: हर साल 15 मई को दुनिया भर में इंटरनेशल कंगारू केयर अवेयरनेस डे (International Kangaroo Care Awareness Day) मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को नवजात बच्चों, खासकर प्रीमैच्योर यानी समय से पहले पैदा हुए बच्चों के लिए स्किन-टू-स्किन केयर यानी कंगारू केयर के फायदे बताना है। इस साल 2026 की थीम है -'Stillness is Strength' यानी शांति में ही असली ताकत है। अभी भी कई लोग इसके महत्व को पूरी तरह नहीं समझते। कंगारू केयर क्या होता है चलिए इसे आसान भाषा में समझते हैं।

कंगारू केयर क्या होता है

कंगारू केयर (Kangaroo Mother Care-KMC) एक बहुत ही सरल लेकिन असरदार तरीका है। इसमें नवजात बच्चे को सिर्फ डायपर पहनाकर मां या पिता की छाती से सीधे चिपकाया जाता है। मतलब साफ है-कोई मशीन नहीं, कोई मुश्किल प्रोसेस नहीं सिर्फ मां-पिता की गर्माहट और दिल की धड़कन। यह तरीका खासकर उन बच्चों के लिए बहुत जरूरी होता है जो समय से पहले पैदा हो जाते हैं और NICU में रहते हैं।

कंगारू केयर 2026 की थीम का मतलब

इस साल की थीम बहुत गहरी बात कहती है-'शांति में ताकत होती है।' यह सिर्फ बच्चे के लिए नहीं, बल्कि माता-पिता के लिए भी है। जब मां या पिता शांत होकर बच्चे को अपने सीने से लगाते हैं, तो उस स्थिरता में एक अद्भुत ताकत पैदा होती है जो बच्चे को सुरक्षित और मजबूत बनाती है।

कंगारू केयर के फायदे

  • माता-पिता और बच्चे के बीच गहरा बॉन्ड बनता है
  • बच्चे की दिल की धड़कन और सांसें स्थिर रहती हैं
  • शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है
  • मां का दूध ज्यादा बनने में मदद मिलती है
  • बच्चे का रोना कम होता है
  • वजन तेजी से बढ़ता है

क्यों है इतना जरूरी

NICU (Neonatal Intensive Care Unit) में कई बच्चे बहुत कमजोर होते हैं। ऐसे में सिर्फ दवाइयां ही नहीं, बल्कि प्यार और स्पर्श भी इलाज का हिस्सा बन जाता है। कंगारू केयर उन्हें यह एहसास देता है कि वे अकेले नहीं हैं। मां की धड़कन सुनकर बच्चा खुद को सुरक्षित महसूस करता है, और यही उसकी रिकवरी को तेज करता है। कंगारू केयर हमें याद दिलाता है कि कभी-कभी सबसे बड़ी दवा सिर्फ एक स्पर्श होता है। यह तरीका इतना आसान है कि इसे घर, अस्पताल, कहीं भी किया जा सकता है और इसका असर जिंदगीभर रहता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!