Kalonji Water Health Benefits: कलौंजी को काला जीरा भी कहा जाता है। कलौंजी अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। इसका सदियों से कई स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। कलौंजी में में बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हानिकारक फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और पुरानी बीमारियों को रोक सकते हैं। विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सिडेंट जैसे कुछ जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर कलौंजी को आप अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। कलौंजी का पानी पीने के कई फायदे हैं। यहां जानिए कि आपको डेली कलौंजी का पानी क्यों पीना चाहिए।
कलौंजी का पानी पीने के फायदे-
1) कोलेस्ट्रॉल
हाई कोलेस्ट्रॉल कई हार्ट डिजीज के खतरों को बढ़ाता है। कलौंजी का पानी पीना शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में प्रभावी हो सकता है। इसे रोज पीने से आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं।2) कैंसर
कलौंजी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद करते हैं जो हार्ट रिलेटेड बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं। कलौंजी का अर्क ब्रेस्ट कैंसर सेल्स को निष्क्रिय करने में मदद करता है।3) बैक्टीरिया
कलौंजी में जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो बैक्टीरिया के कुछ प्रकारों से लड़ने और बीमारियों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं। आप रोज कलौंजी का पानी पीकर सेहत को दुरुस्थ कर सकते हैं।4) डायबिटीज
कलौंजी के पानी का सेवन ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने हाई ब्लड प्रेशर को रोकने में मदद कर सकता है। कलौंजी को ब्लड शुगर लेवल को कम करने वाले एजेंट के रूप में जाना जाता है जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक हो सकता है।डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
