हेल्थ

Janmashtami 2024: लड्डू गोपाल को लगाया जाता है माखन-मिश्री का भोग, भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के साथ देता है ये चमत्कारी फायदे

Janmashtami 2024 Makhan Mishri Benefits In Hindi: लड्डू गोपाल को अतिप्रिय माखन-मिश्री का अगर आप भी सेवन करें, तो यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। आपको बता दें कि यह स्वाद और पोषण से भरपूर भोग कई चमत्कारी फायदे देता है। यहां जानें आपको कितना इसका सेवन करना चाहिए।

Image

Janmashtami 2024 Makhan Mishri Benefits In Hindi

Janmashtami 2024 Makhan Mishri Benefits In Hindi: जन्माष्टमी हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह दिन सभी हिन्दुओं के लिए बहुत खास महत्व रखता है। इस दिन सभी भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। उनके पसंदीदा पकवान बनाए जाते हैं। इस दिन बाल गोपाल को उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाया जाता है। 56 भोग, चरणामृत से लेकर, पेढ़ा और माखन-मिश्री तक, बाल गोपाल की सभी पसंदीदा भोग तैयार किए जाते हैं और जन्मोत्सव के दौरान पहले उन्हें भोग लगाया जाता है, उसके बाद प्रसाद के रूप में इसे लोग गृहण करते हैं। माखन-मिश्री का भोग लड्डू गोपाल को सबसे अधिक लगाया जाता है। यह घर में आसानी से बन जाता है। यह भोग भगवान कृष्ण को भी अति प्रिय है।

लेकिन क्या आप जानते हैं माखन-मिश्री का भोग खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। इसका सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह सेहतमंद रहने का एक स्वादिष्ट तरीका है। यह बच्चों को भी खूब पसंद आता है। इस लेख में हम आपको बाल गोपाल के अतिप्रिय माखन-मिश्री खाने के फायदे बता रहे हैं।

सेहत के लिए माखन-मिश्री खाने के फायदे - Makhan Mishri Benefits In Hindi

शरीर बनाए फौलाद

अगर आप माखन के साथ मिश्री का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। इससे जोड़ों में चिकनाई बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

त्वचा में बढ़ाए नमी

माखन-मिश्री का मिश्रण त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसका सेवन करने से शरीर की ड्राइनेस दूर होती है।

डाइजेशन बनाए दुरुस्त

पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के लिए भी माखन-मिश्री का मिश्रण किसी अमृत से कम नहीं है। यह आपके डाइजेशन को मजबूत बनाता है।

शरीर की गर्मी करे शांत

जब आप माखन के साथ मिश्री का सेवन करते हैं, तो इसके शरीर पर शीतल प्रभाव पड़ता है। यह शरीर की गर्मी को शांत करके आपको आंतरिक रूप से ठंडा महसूस कराता है।

यह भी रखें ध्यान

भले ही माखन-मिश्री का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है, लेकिन आपको अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। यह सलाह दी जाती है कि एक बार में आपको 5-10 ग्राम से अधिक माखन-मिश्री नहीं खानी चाहिए। दिनभर में भी अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article