अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस का महत्व - International Men's Day Significance In Hindi
इस दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य पुरुषों के समाज में योगदान को उजागर करना हो। उनके स्वास्थ्य और कल्याण को लेकर भी जागरूकता की कमी देखने को मिलती है, जिसको लेकर आज के दिन लोगों में इसके प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया जाता है। यह दिवस पुरुषों की आवाज उठाने और उन्हें सम्मान देने के मौके के रूप में मनाया जाता है। इसके माध्यम में यह दर्शाने का प्रयास किया जाता है कि पुरुषों को कितनी तरह की स्वास्थ्य समस्याएं, संघर्ष और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस दिन समाज में होने वाले भेदभाव और असमानता को लेकर भी जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज में सभी को समान अधिकार प्रदान करना है।
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस 2024 की थीम - International Men's Day 2024 Theme In Hindi
हर साल इस दिन पर जागरूकता फैलाने का विषय अलग-अलग होता है। हर साल का विषय बहुत खास होता है। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस 2024 की थीम पुरुष स्वास्थ्य चैंपियन (
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस का इतिहास - International Men's Day History In Hindi
भारत में इस दिन की शुरुआत वर्ष 2007 में हुई। उस दौरान समाज में लैंगिक असमानता को बढ़ता देख, पुरुषों के स्वास्थ्य और कल्याण को लेकर लोगों में इसके प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। पहली बार वर्ष 1999 में हुई थी। इस साल वेस्टइंडीज के एक प्रोफेसर, डॉ. जेरोम तिलक सिंह ने अपने पिता का जन्मदिन मनाने के लिए एक नया दिन शुरू किया। उन्होंने इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस नाम दिया। इस दिन को पुरुषों के मुद्दे उजागर करने के लिए समर्पित किया गया था। तब से हर साल यह दिवस मनाया जा रहा है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
