Rakshabandhan 2026 These TV Stars Celebrated: रक्षाबंधन की धूम आज पूरे देश में देखने को मिल रही है। इस खास मौके पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। टीवी सितारों में भी रक्षाबंधन की धूम देखने लायक है। गौरव खन्ना से लेकर माही विज, निया शर्मा और जन्नत जुबैर जैसे स्टार्स ने धूम-धड़ाके से रक्षाबंधन मनाया है। राखी से जुड़ी टीवी स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख फैंस भी प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। जहां निया शर्मा ने अपने भाई के साथ-साथ मुंह बोली बहन क्रिस्टल डिसूजा को राखी बांधी, वहीं जय भानुशाली की कलाई पर उनकी बेटी तारा भानुशाली ने राखी बांधी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: बहन के घर पहुंचे सलमान खान, कृति सेनन ने फोटोज शेयर कर कसा विवादों पर तंज
'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने अपनी बहन के साथ रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया। उन्होंने फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा, "हर महान छोटे भाई के पीछे एक थकी हुई बड़ी बहन होती है। मां-बाप के बनाए सभी नियमों को टेस्ट करने के लिए शुक्रिया, जिससे मैं उन्हें तोड़ सकूं। बचपन की सभी रिमोट कंट्रोल फाइट से लेकर बड़े लाइफ लेसन के लिए शुक्रिया। आपके जैसी बड़ी बहन होने का मतलब है कि मुझे जिंदगी के तूफान कभी भी अकेले नहीं झेलने पड़ेंगे। रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: नेपाल में आई तबाही से भावुक हुईं Kriti Sanon, राखी विवाद के बीच किया पहला पोस्ट
तारा भानुशाली ने राखी के खास मौके पर अपने पिता जय को राखी बांधी। वहीं इससे जुड़े वीडियो पोस्ट करते हुए जय ने लिखा, "मेरी दोस्त, बेटी, बहन और मेरी जिंदगी। सारी उम्र हमें संग रहना है।" उनके अलावा कुशाल टंडन ने रक्षाबंधन अपनी बहनों के साथ-साथ काम्या पंजाबी के साथ भी मनाया। एक्ट्रेस ने कुशाल की कलाई पर राखी बांधी, जिससे जुड़ी तस्वीरें उन्होंने साझा की हैं।
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) ने भी राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, "रक्षा बंधन और हमारा सालभर का रिवाज।" निया शर्मा ने क्रिस्टल डिसूजा को राखी बांधते हुए वीडियो शेयर किया। बता दें कि दोनों की बॉन्डिंग सगी बहनों जैसी है। वहीं शहनाज गिल और शहबाज गिल ने भी रक्षाबंधन से जुड़ा क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। कृष्णा अभिषेक ने राखी के खास मौके पर अपनी बहन के लिए दिल का गुबार निकाल दिया। उन्होंने लिखा, "तुझे ढेर सारा प्यार और राखी की शुभकामनाएं। सच में शुक्रिया। तुम्हें मेरे लिए हमेशा रहना पड़ेगा और मेरा ख्याल रखना पड़ेगा। मैं तेरे लिए हमेशा मौजूद रहूंगा। हमेशा ऐसे ही रहना।"
अभिषेक कुमार और ऋत्विक धनजानी ने भी अपनी-अपनी बहनों के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट कीं। दूसरी ओर जन्नत जुबैर ने अपने छोटे भाई आयान जुबैर पर प्यार लुटाया। जैस्मिन भसीन ने जहां मुंहबोले भाई रफ्तार की कलाई पर राखी बांधी तो वहीं रश्मि देसाई ने भी अपने को-स्टार को राखी बांधी।
