बॉक्स ऑफिस

48 घंटे में ही 2026 की 9th Highest Grosser बनी Yash की Toxic

टॉक्सिक को लेकर लोग चाहें कितनी भी निगेटिव बातें करें लेकिन ये मूवी लगातार बॉक्स ऑफिस हिला रही है। टॉक्सिक ने मात्र 48 घंटे में 2026 की 9वीं बिगेस्ट हिन्दी मूवी का खिताब हासिल कर लिया है।

Image

48 घंटे में ही 2026 की 9th Highest Grosser बनी Yash की Toxic

साउथ सुपरस्टार्स अपनी फिल्में हिन्दी में रिलीज करके जो रिकॉर्ड्स बना रहे हैं, वो हिन्दी स्टार्स को भी चौंका रहे हैं। अब टॉक्सिक को ही ले लीजिए, जिसे इतने निगेटिव रिव्यूज मिल रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि इतने खराब रिव्यूज पाने वाली फिल्म टॉक्सिक मात्र 48 घंटे में 2026 की 9वीं बिगेस्ट मूवी बन चुकी है। जी हां, इसने इस साल रिलीज हुई मैं वापस आऊंगा को पछाड़कर ये खिताब अपने नाम किया है। आइए आपको इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिन्दी फिल्मों के बारे में बताते हैं... TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ram Kapoor के कारण असहज हुईं Shreya Kalra! आरोपों पर बोले एक्टर- मुझे फर्क नहीं पड़ता...

रैंकफिल्म का नामफिल्म की कमाई
1.धुरंधर 21186.32 करोड़ रुपये
2.बॉर्डर 2362.76 करोड़ रुपये
3.भूत बंगला199.23 करोड़ रुपये
4.धमाल 4177.92 करोड़ रुपये
5.आवारापन 2149.48 करोड़ रुपये
6.वेलकम टू द जंगल137.93 करोड़ रुपये
7.कॉकटेल 2104.53 करोड़ रुपये
8.ओ रोमियो83.35 करोड़ रुपये
9.टॉक्सिक79.4 करोड़ रुपये
10मैं वापस आऊंगा65.15 करोड़ रुपये

वीकेंड में कई फिल्मों को धूल चटा देगी Yash की टॉक्सिक

फिल्म टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से कमाई करती हुई आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि वीकेंड खत्म होते-होते ये मूवी कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा देगी और इस लिस्ट में नया मुकाम हासिल करेगी। केजीएफ 2 के बाद यश की मूवी से इसी तरह की कमाई की उम्मीद थी और मूवी उन पर खरी उतरी है। फिल्म टॉक्सिक को यश ने बहुत बड़े स्तर पर बनाया है और उनके विजन को डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने पर्दे पर उतारने में मदद की है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Race 4 से Saif Ali Khan बाहर!! Aamir Khan संग दिखेंगे Sidharth Malhotra और Tiger Shroff

वीकेंड के बाद होगी फिल्म टॉक्सिक की असली परीक्षा

यश स्टारर टॉक्सिक की असली परीक्षा वीकेंड के बाद शुरू होगी। इसे जिस तरह के निगेटिव रिव्यूज मिले हैं, उन्हें देखकर यही कहा जा सकता है कि फिल्म अगर मंडे का लिटमस टेस्ट पास करती है तो ये वाकई में हिट मानी जाएगी। अगर मंडे के बाद ये मूवी औंधे मुंह गिरती है तो यश के स्टारडम पर बड़ा डेंट लग जाएगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article