हेल्थ

मच्छरों के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, टल जाएगा डेंगू मलेरिया का खतरा

मानसून का मौसम जाने को है लेकिन मच्छरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मौसम के बदलाव में बहुत सारी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। जिससे आपको डेंगू और मलेरिया का खतरा पैदा हो सकता है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा करना एक मुश्किल काम हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आप खुद को डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों के खतरे से बचा सकते हैं।

Image

how to prevent child from mosquito

Photo : iStock

मानसून का सीजन खत्म होने को है और सुबह शाम की सर्दी ने अपनी हल्दी दस्तक दे दी है। ऐसे में रोगों से अपना बचाव करने के लिए जरूरी है कि आप अपने आप को सुरक्षित रखें। इस मौसम में मच्छरों का खतरा भी काफी बढ़ जाता है, जिससे आपका बच्चों को बचाना एक मुश्किल काम हो जाता है। मच्छरों के कारण डेंगू और मलेरिया का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा करना एक मुश्किल काम हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आप खुद को डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों के खतरे से बचा सकते हैं। यदि आप खुद को और अपने बच्चों को मच्छरों के प्रकोप से बचाना चाहते हैं तो आपको ये जरूरी टिप्स जरूर अपनाने चाहिए।

बच्चों को मच्छरों से कैसे बचाएं? How to Prevent our Child From Mosquito

आस-पास पानी न जमा होने दें

मच्छर हमेशा जमा पानी में पैदा होते हैं, यह बात आप सभी भली-भांति जानते होंगे। यदि हां तो आपको यह भी जान लेना चाहिए कि आपको मच्छरों से बचाव के लिए अपने आसपास पानी को जमा नहीं होने देना है। इसके अलावा आप अपने कूलर, गमले और खाली बर्तनों के पानी को समय समय पर खाली करते रहें।

फुल स्लीव्स के कपड़े पहनाएं

आपको बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए जरूरी है कि आप अपने बच्चों को फुल स्लीव्स के कपड़े पहनाकर रखें। इसकी जरूरत तब और बढ़ जाती है, जब वह शाम के समय घर से बाहर जाते हैं। इसलिए घर से बाहर जाते समय आपको बच्चों को फुल स्लीव्स के कपड़े पहनना बहुत जरूरी है।

घर के खिड़की दरवाजे बंद रखें

शाम के समय आपके घर की खिड़की और दरवाजे हमेशा बंद रखें। क्योंकि इस समय मच्छरों का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि घर के खिड़की दरवाजे बंद हों जिससे मलेरिया और डेंगू से बचाव संभव हो सके।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article