हेल्थ

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे प्लास्टिक की पत्ता गोभी, जानें बाजार में मिलने वाली नकली सब्जी की कैसे करें पहचान?

Real vs Fake Cabbage: आज बदलते समय में लोग ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए खाने पीने की चीजों में भरपूर मिलावट कर रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही नकली सब्जी पत्ता गोभी के बारे में बताने जा रहे है। जो बाजार में धड़ल्ले से बिक रही है। आइए जानते हैं इसकी कैसे करें पहचान?

Image

real or fake cabbage

आपने अक्सर दूध, दही, घी और पनीर में मिलावट के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजकल सब्जियों में भी मिलावट का दौर चल रहा है। जी हां आजकल बाजार में प्लास्टिक की पत्ता गोभी देखने को मिल रही है। जो आपके शरीर को अंदर से खोखला करने का काम करती है। यदि आप पत्तागोभी खाने का शौक रखते हैं, तो आपको इसकी जांच कर लेनी चाहिए। आज हम आपको इसका एक बेहद आसान तरीका बताने जा रहे है। जिससे कोई भी मिलावटखोर आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

असली और नकली गोभी का फर्क

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको असली और नकली गोभी के बीच का फर्क बताने जा रहे हैं। जिससे आप मिनटों में असली और नकली के बीच अंतर को साफ देख सकते हैं। क्योंकि यदि आप सिंथेटिक पत्तागोभी का सेनव करते हैं, तो इससे आपको सेहत संबंधी समस्याओं के शिकार हो सकते हैं।

असली गोभी

यदि आप असली गोभी की पहचान करना चाहते हैं, तो आपको इसे अपने हाथ से तोड़कर देख लेना चाहिए। यदि यह गोभी आसानी से टूट गई तो यह गोभी असली है। क्योंकि असली और ताजा गोभी को तोड़ना बेहद आसान काम है। इसके साथ ही असली पत्ता गोभी को आग के ऊपर रखने से वह तुरंत जलने लगता है।

नकली गोभी

बाजार में आज सिंथेटिक पत्ता गोभी देखने को मिल रही है। क्योंकि व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। लेकिन यह आपकी सेहत के साथ काफी खिलवाड़ कर सकती है। इसकी पहचान के लिए आप इसे हाथ से तोड़कर देखें। यदि यह टूटने की जगह खिंचने लगती है, तो समझें कि पत्ता गोभी नकली है। इसके साथ ही यदि आग पर रखने पर यह जलने की जगह पिघलने लगती है, तो यह नकली है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article