हेल्थ

शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है हीरा भस्म, कैंसर से लेकर गठिया तक में ऐसे करती है मदद

Heera Bhasma benefits: हीरा भस्म या वज्र भस्म आयुर्वेद की एक दुर्लभ धातु औषधि है, जो शरीर को मजबूत बनाने में सहायक मानी जाती है। आयुर्वेदिक मान्यताओं के अनुसार, यह हृदय रोग, कैंसर, गठिया, मधुमेह और कमजोर इम्यूनिटी में उपयोगी है। जानिए हीरा भस्म के फायदे, बनाने की प्रक्रिया और इसके पारंपरिक उपयोग।

Image

हीरा भस्म के हैं गजब फायदे

Heera Bhasma benefits: आयुर्वेद में सिर्फ जड़ी-बूटियों ही नहीं, बल्कि धातुओं से बनी औषधियों का भी खास महत्व रहा है। इन्हीं में से एक है हीरा भस्म, जिसे वज्र भस्म भी कहा जाता है। सदियों से इसका उपयोग गंभीर और पुरानी बीमारियों में किया जाता रहा है। माना जाता है कि यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाती है।

आयुर्वेद में हीरा भस्म का महत्व

आयुर्वेद के अनुसार हीरा भस्म ऐसी औषधि है जो शरीर के तीनों दोष वात, पित्त और कफ को संतुलित करने में सहायक मानी जाती है। इसे शुद्ध हीरे और दुर्लभ जड़ी-बूटियों के विशेष शोधन के बाद तैयार किया जाता है। यही कारण है कि इसे अत्यंत शक्तिवर्धक और दीर्घायु बढ़ाने वाली औषधि माना गया है।

कैसे तैयार की जाती है वज्र भस्म

हीरा भस्म बनाने की प्रक्रिया बेहद जटिल और लंबी होती है। शुद्ध हीरे को रस सिंदूर और शुद्ध गंधक के साथ मिलाकर कई चरणों में पीसा जाता है। इसके बाद बंद पात्र में बिना हवा के इसे बार-बार गर्म किया जाता है। यह प्रक्रिया लगभग 14 बार दोहराई जाती है, जिससे हीरे के गुण औषधि में बदल जाते हैं।

हृदय और रक्त संचार के लिए लाभकारी

आयुर्वेदिक मान्यताओं के अनुसार, हीरा भस्म हृदय को मजबूती देने में सहायक है। यदि दिल सही तरीके से रक्त पंप नहीं कर पा रहा हो या रक्त धमनियां कमजोर हों, तो यह भस्म हृदय की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। इसी कारण इसे हृदय रोगों में उपयोगी माना गया है।

कैंसर, गठिया और गंभीर रोगों में उपयोग

आयुर्वेद में हीरा भस्म का प्रयोग कैंसर, ट्यूमर, गठिया, तपेदिक और अस्थि मज्जा से जुड़ी बीमारियों में भी किया जाता रहा है। माना जाता है कि यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर गंभीर रोगों से लड़ने की शक्ति देती है और लंबे समय से चली आ रही कमजोरी को दूर करती है।

स्मरण शक्ति और शारीरिक कमजोरी में असर

हीरा भस्म को मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी माना गया है। यह स्मरण शक्ति बढ़ाने, एकाग्रता सुधारने और मस्तिष्क को सक्रिय रखने में मदद करती है। इसके अलावा पुरुषों से जुड़ी शारीरिक कमजोरी, थकान और ऊर्जा की कमी में भी इसे लाभकारी बताया गया है।

Inputs: IANS

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article