हेल्थ

शुगर पेशेंट का देसी टॉनिक हैं ये जूस, बिना दवाई के कंट्रोल करते हैं Blood Sugar लेवल

Healthy Drinks For Diabetic Patients : डायबिटीज के मरीजों को डाइट का ख्याल रखने की ज्यादा जरूरत होती है। क्योंकि जरा सी लापरवाही से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। आज हम आपको शुगर कंट्रोल करने वाले 3 ड्रिंक्स बताएंगे जो डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Image

drinks for diabetes patients (Photo - Canva)

Healthy Drinks For Diabetic Patients : खराब डाइट और लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। डायबिटीज (Diabetes) एक ऐसी बीमारी है, जिसमें हमारे शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ रहता है। यदि आप भी डायबिटीज से जूझ रहे हैं, और इसे कंट्रोल करने का कोई कारगर उपाय तलाश रहे हैं, तो आपको हम कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे है, जो आपके शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों के लिए 3 शानदार घरेलू ड्रिंक्स...

करेले का जूस

स्वाद में बेहद कड़वा करेला अपने एंटीडायबिटिक गुणों के लिए भी जाना जाता है। शुगर पेशेंट के लिए सुबह करेले का जूस पीना रामबाण साबित हो सकता है। करेले में मौजूद चैरन्टिन और पॉलीपेप्टाइड-पी जैसे तत्व ब्लड शुगर लेवल को नेचुरली कंट्रोल करते हैं।

एलोवेरा जूस

स्किन के लिए एलोवेरा के फायदे आपने जरूर सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि ये डायबिटीज कंट्रोल करने में भी कराकर होता है। जी हां एलोवेरा में मौजूद एंथ्रा क्विनोन और लेक्टिन जैसे तत्व शुगर लेवल कम करने में कारगर साबित होते हैं। इसका सेवन आप सुबह खाली पेट कर सकते हैं।

जामुन का जूस

जामुन खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन जामुन एक निश्चित समय के लिए खाने को मिलता है। जामुन में मौजूद जम्बोलिन नाम का तत्व आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। जामुन का सेवन करने से आपके शरीर में स्टार्च की ग्लूकोज में बदलने की प्रक्रिया स्लो हो जाती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article