दुनिया

भारत के बाद अब पाकिस्तान में शक्तिशाली भूकंप, 5.8 की तीव्रता से बलूचिस्तान के खुजदार में हिली धरती

Today Earthquake Breaking: आज पाकिस्तान में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बलूचिस्तान के खुजदार में 5.8 की तीव्रता से भूकंप के झटके लगे हैं।

Image

पाकिस्तान में भूकंप

Today Earthquake Breaking: भारत के बाद पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके लगे हैं। शक्तिशाली भूकंप के ये झटके बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार में महसूस किए। पाकिस्तान में शनिवार सुबह 10:37 बजे (IST) 5.8 तीव्रता के तीव्र भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र अक्षांश 27.944 N और देशांतर 66.532 E पर जमीन से लगभग 15 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया है। भूकंप के झटकों से किसी प्रकार के नुकसान या हताहत की विस्तृत जानकारी की अभी प्रतीक्षा की जा रही है।

भारत में आज कहां भूकंप आया?

हिमाचल प्रदेश के शिमला में शनिवार तड़के सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे घबराकर लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था और इसके झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article