Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तान की तरफ से रची जा रही नापाक साजिश को हवा में उड़ा दिया है।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार तड़के सेना ने सीमा पार से घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के एक दल को ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: मानसा के बाद गुरदासपुर में हत्या से हड़कंप, नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर मर्डर; गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट
तड़के देखी गई थी संदिग्ध हलचल
जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना कुपवाड़ा के केरन सेक्टर स्थित जुमगुंड इलाके की है। शनिवार की सुबह तड़के, सीमा पर तैनात सेना के जवानों ने LoC के पास कुछ संदिग्ध हलचल महसूस की। आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में चुपके से दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। जवानों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत उन्हें ललकारा और आगे बढ़ने से रोक दिया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'तीन लाख वोट दिलाकर नीतीश को बनाया नेता, मैंने मर्डर नहीं करवाए', अनंत सिंह की सफाई; बोले- लालू राज में मेरे 9 लोगों की हत्या
जवाब में आतंकियों ने खोली गोलीबारी
खुद को घिरता देख आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से हुई इस भीषण मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए।
इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
मुठभेड़ के बाद सेना ने पूरे इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों के इस दल में कुछ और साथी भी छिपे हो सकते हैं। इसलिए सेना और स्थानीय पुलिस की ओर से बड़े पैमाने पर इलाके में तलाशी अभियान (Search Operation) चलाया जा रहा है ताकि सीमा सुरक्षित रहे और कोई भी आतंकी बचकर न निकल सके।
